Sponsor Area

खेलों में प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH12037135

त्वरण दौड़ों (ऐक्सलेरेशन रन) एवं पेस रेसे के विषय में लिखिए।
अथवा
गति को विकसित करने की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

Solution

गति को विकसित करने की विधियाँ:

  1. निर्धारित दौड़ (Pace Runs): निर्धारित दौड़ों का अर्थ है किसी दूरी को एक ही चाल से दौड़ना। सामान्यत: निर्धारित दौड़ों में 800 मीटर तथा उससे अधिक की दौड़े शामिल होती है। एक धावक 300 - 320 मी. पूरी गति से दौड़ सकता है लेकिन लम्बी दौड़ों में अपनी गति को कम करके वह ऊर्जा को बचाता है।
    उदाहरण: यदि एक 800 मी. की दौड़ लगाने वाला एथलिट है और उसका समय (Time) 1 मिनट 42 सैकंड है तो उसे पहली 400 मी. दौड़ लगभग 50 सेकंड में तथा दूसरी 400 मी.दौड़ लगभग 52 सेकंड में लगानी चाहिए इस तरह के अभ्यास को पेस दौड़ (Pace Run) का अभ्यास कहते है।  
  2. त्वरण दौड़ (Acceleration Runs): त्वरण दौड़ के द्वारा गति को विकसित किया जाता है जिससे की अप्रत्यक्ष रूप से विस्फोटक शक्ति तकनीक, लचक और क्रियाशील गति को विकसित किया जाता है। यह धावक की वह योग्यता है जिसमें वह स्थिर अवस्था से तीव्र अवस्था को प्राप्त करता है। सीधे तौर पर त्वरण गति को विकसित करने के लिए एक धावक को 25 से 30 मी. 6 से 12 बार तीव्र गति से दौड़ना चाहिए। 1 धावक को 5 से 6 सेकंड के अन्दर अधिकतम गति प्राप्त कर लेनी चाहिए। दो दौड़ों के बीच में पर्याप्त अंतराल होना चाहिए।

Sponsor Area