Sponsor Area

खेलों में प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH12037134

सहन-क्षमता (Endurance) के प्रकारों का उल्लेख कीजिए?
अथवा
खेलों में उच्च प्रदर्शन करने के लिए सहन क्षमता एक आवश्यक घटक है उल्लेख करें?

Solution
  1. आधारभूत सहन क्षमता (Basic Endurance): व्यक्ति की वह योग्यता है जिसमें बहुत सारी शारीरिक मांसपेशियों के द्वारा धीमी गति से लम्बे समय तक हलचल कर सकता है जैसे कि दौड़ना, चलना, तैरना इत्यादि।
  2. सामान्य सहन क्षमता (General Endurance): वह योग्यता है जिसमें व्यक्ति थकान की स्थिति में भी हलचल को करता रहे। जैसे, ऐरोबिक तथा ऐनोरोबिक गतिविधियाँ इत्यादि।
  3. विशिष्ट सहन क्षमता (Specific Endurance): वह योग्यता, जिसे विशिष्ट खेलों में अलग-अलग रूप में उपयोग किया जाता है। उदाहरण- मुक्केबाजी और कुश्ती में अलग-अलग प्रकार के विशिष्ट दमखम की आवश्यकता होती है।
    1. गति सहन क्षमता (Speed Endurance ); वह योग्यता है जिसमें व्यक्ति थकान के बावजूद किसी भी गति को 45 सेकंड तक तेजी से कर सकता है जैसे 100 mt sprint.
    2. लघु अवधि सहन क्षमता (Short Term Endurance): इस योग्यता में 45 सेकंड -2 मिनट तक चलने वाली गतिविधियाँ शामिल है जैसे, 800 मी. दौड़।
    3. मध्यम अवधि सहन क्षमता (Middle Term Endurance): इस योग्यता में 2 मिनट से 11 मिनट तक चलने वाली गतिविधियाँ शामिल है। जैसे-100  मी. दौड़।
    4. दीर्घ अवधि सहन क्षमता (Long Term Endurance) : इस योग्यता में 11 मिनट से अधिक चलने वाली गतिविधियाँ शामिल है जैसे 5000 मी. क्रॉस कंट्री तथा मैराथन दौड़ आदि।

Sponsor Area