Sponsor Area

शारीरिक शिक्षा और खेल (विभिन्न अक्षमताओं एवं विकारों के सन्दर्भ में)

Question
CBSEHHIPEH12036929

अक्षमता शिष्टाचारों की व्याख्या कीजिए।

Solution
  1. उचित शब्द का चयन: पहले के समय में अक्षम व्यक्ति के लिये कई शब्दों का प्रयोग किया जाता था जैसे: विकलांग, शारीरिक रूप से विक्षिप्त, मानसिक रूप से विक्षिप्त आदि परन्तु आज के समय में हमें उन्हें ''व्यक्ति क्षमता के साथ '' अथवा दिव्यांग शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए।
  2. उचित सम्बोधन: किसी सभा में हमें उन्हें उनके नाम के साथ सम्बोधित करना चाहिए जिस प्रकार और लोगों को सम्बोधित कर रहे हो।
  3. हाथ मिलाना: जब भी मिले सर्वप्रथम दिव्यांग व्यक्ति से हाथ मिलाने के लिये पेशकश करनी चाहिए । यदि दिव्यांग व्यक्ति का सीधा हाथ न हो तो उल्टे हाथ से हाथ मिलाने की पेश कश करती चाहिए।
  4. सहायता: तब तक प्रतीक्षा करनी चहिए जब तक कि आप के द्वारा सहायता की पेशकश को दिव्यांग द्वारा स्वीकार न कर लिया जाए।
  5. सहायक: जब भी दिव्यांग के सम्पर्क में जाये तो बिना किसी सहायक के दिव्यांग से बातचीत करे।
  6. पहचान: जब भी दृष्टि सम्बन्धी दिव्याग के सर्म्पक में आये सर्वप्रथम अपनी तथा बाद में जो भी आपके साथ हो उनकी पहचान दिव्यांग से करवाए उसके उपरांत बातचीत शरू करे।
  7. व्हील चेयर: व्हील चेयर पर बैठे दिव्यांग की पीठ तथा कंधे पर थपथपाना नहीं चाहिए।
  8. झुकना: व्हील चेयर पर बैठे दिव्यांग को व्हील चेयर पर नहीं झुकना चहिए।
  9. ध्यानपूर्वक सर्म्पक: जब भी किसी दिव्यांग के सर्म्पक में आये तो हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि चोट तथा दुर्घटना घटित न हो जाए।

Sponsor Area