ओ सी डी (OCD) के लक्षण लिखिए।
सनकी विचार: दूषित होने का डर लगना, पीड़ित व्यक्ति को यह लगता है कि उसका शरीर कही रोगाणुओं से दूषित न हो जाये, ज़रूरत से ज्यादा धार्मिक कार्यो में शामिल होना, चीजों को खोने का डर लगा रहना, पीडित व्यक्ति वहमी हो जाता है।
बाध्यकारी व्यवहार: चीजों को बार-बार जाचंना, अपने प्यारो की कुशलता की पुष्टि बार बार करना, शब्दों को बार-बार दोहराना, धोने तथा साफ करने की क्रिया को अधिक बार करना, चीजों को व्यवस्थित करने में ज्यादा ध्यान देना, ईश्वर सेअत्याधिक प्रार्थना करना, घर में खराब समान को इकठा करके रखना।



