अक्षमता के प्रकारों को समझाइए।
शारीरिक अक्षमता: इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति किसी शारिरिक क्षति के कारण अपनी दैनिक क्रियाए करने में अर्स्मथ रहता है उदाहरण के लिये अंधापन, आशिक अंधामन, सुनने में परेशानी ।
संज्ञात्मक अक्षमता: इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति किसी मानसिक क्षति के कारण अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी मानसिक क्रिसाओं को करने में अस्मर्थ रहता है। उदाहरण के लिये पढ़ने में परेशानी, गिनती करने में परेशानी, शब्दों का अर्थ समझने में परेशानी अदि सामान्यता इस अक्षमता का सम्बन्ध शरीर क्रियात्मक पक्ष से सम्बन्धित होता है।
बौद्धिक अक्षमता: इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति किसी मानसिक क्षति के कारण न केवल दैनिक जीवन से जुड़ी मानसिक क्रियाए कर पाता है अपितु अनुकूली व्यवहार सम्बन्धी क्रियाए भी नहीं कर पाता है।
मानसिक कार्य: पढ़ना, तर्क देना, चीजों को समझना आदि।
अनुकूली व्यव्हार: सामाजिक कौशल और वैचारिक कौशल का संग्रह।



