Sponsor Area

खेल व पोषण

Question
CBSEHHIPEH12036881

प्रतियोगिता से पहले प्रतियोगिता के दौरान व प्रतियोगिता के पश्चात खिलाड़ी के भोजन में क्या खाद्य-पदार्थ शामिल किये जाने चाहिए? संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।

Solution

खेलकूद में प्रदर्शन को बढ़ाने में उचित पोषक पदार्थो को ग्रहण करना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि ऐसा कोई भोजन नहीं है कि जिसे प्रतियोगिता से पहले ग्रहण करके खिलाड़ी का प्रदर्शन उच्चतम स्तर का हो जाए। इसलिए उचित आहार का सेवन ही लाभकारी होता है। प्रतियोगिता के दौरान व प्रतियोगिता से पूर्व ग्रहण किया गया आहार खिलाड़ी के प्रदर्शन को प्रभावित करता है।
प्रतियोगिता से पूर्व आहार: प्रतियोगिता से पूर्व आहार से सबंधित निम्न बिन्दुओं का ध्यान रखना चाहिए।

  1. चूंकि वसा व मांसाहारी भोजन को पचाने में अधिक समय लगता है तथा शरीर में भारीपन भी रहता है। इसलिए खिलाड़ी को अपनी प्रतियोगिता के 3 या 4 घंटे पूर्व ऐसा भोजन नहीं करना चाहिए।
  2. खिलाड़ी को अपनी प्रतियोगिता से 2 घंटे पहले कार्बोहाइडेरट युक्त आहार शहद, जैम, आलू, ताजे फल व अनाज के रूप में लेना चाहिए क्योंकि ये शीघ्रता से पचकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है।
  3. गैस निर्मित करने वाले आहार जैसे फूल गोभी आदि का सेवन खिलाड़ी के लिए हानिकारक होता है।
  4. प्रतियोगिता के दिन ज़्यादा लाल मिर्च व मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।
  5. पानी की मात्रा पर्याप्त पर होनी चाहिए।

प्रतियोगिता के दौरान आहार:

  1. प्रतियोगिता से कुछ समय (15-45 मिनट) पहले ग्लूकोज पेय का सेवन करना चाहिए जिसमें ग्लूकोज 25 ग्राम एक लीटर पानी में होना चाहिए।
  2. प्रतियोगिता के दौरान सोडियम, कैल्शियम के संतुलन को बनाए रखने के लिए क्षतिपूर्ति पेय (रिकवरी ड्रिन्क्र) लगभग 2 ग्लास लेमन का सेवन (गर्म देश में) खिलाड़ी को करना चाहिए।
  3. प्रतियोगिता सेआधा घंटा पहले से ताजे फलों का रस, चाय या कॉफी पीना लाभदायक होता है।
  4. सहनशील प्रदर्शन (लंबी दौड़ आदि) के दौरान के बार में 200 ml से ज़्यादा पानी या रिकवरी ड्रिक नहीं पीना चाहिए।

प्रतियोगिता के बाद का आहार:

  1. प्रतियोगिता के लगभग एक घंटे बाद खिलाड़ी आहार के सभी भोज्य पदार्थो को सामान्य मात्रा में ग्रहण कर सकता है। 

  2. प्रतियोगिता के बाद लंबी दूरी के धावकों को द्रव के रूप में ग्लूकोज पेय, फलो आदि पेय पदार्थो का सेवन करना चाहिए।

  3. प्रतियोगिता के तुरंत बाद भारी आहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

  4. अगली प्रतियोगिता से 30 दिन पूर्व खिलाड़ी को ग्लाइकोजन की मात्रा को एकत्र करना शुरू कर देना चाहिए।

     

     

Sponsor Area