वृद्धि और विकास में क्या अंतर है?
| वृद्धि | विकास |
| 1. वृद्धि परिणात्मक है। | 1. विकास परिणात्मक के साथ-साथ गुणात्मक भी है। |
| 2. वृद्धि के अंतर्गत शरीर के अंग, जैसे मस्तिष्क, वजन, लम्बाई, आकार, आकृति आते हैं। | 2. विकास में शारीरिक परिवर्तनो के साथ-साथ सामाजिक तथा भावनात्मक परिवर्तन समाहित है। |
| 3. वृद्धि को देखा और महसूस किया जा सकता हैं। | 3. विकास केवल परिपक्व व्यवहार के द्वारा मापा जा सकता है और वह अदृश्य है। |
| 4. वृद्धि के साथ-साथ यह आवश्यक नहीं कि विकास भी हो। | 4. विकास बिना वृद्धि के भी संभव है। |



