किशोरावस्था की किन्हीं दो विकासात्मक विशेषताओं का वर्णन करो?
(क) शारीरिक विशेषताएँ:
- इस अवस्था में ऊँचाई, वजन और हड्डियों में वृद्धि लगभग पूरी हो जाती है।
- धैर्य काफी हद तक विकसित हो जाता है।
- मांसपेशियों में समन्वय चरम सीमा पर पहुँच जाता है।
- लड़कियों में मासिक धर्म तथा लड़कों में स्वप्न दोष शुरू हो जाता है।
(ख) मानसिक विशेषताएँ:
- किशोरों में शारीरिक तथा मानसिक वृद्धि साथ-साथ होती है।
- इस अवस्था में, आलोचना करने की योग्यता, निर्णय लेने की योग्यता, नए-नए विचारों और आदर्शों को ढूँढने की योग्यता का विकास होता है।
- इस अवस्था में मानसिक तनाव, कुंठा तथा चिन्ता बढ़ने लगती है। उनकी उच्च आकांक्षाएं होती है।
- कभी-कभी उनका व्यवहार आक्रामक हो जाता है।



