आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।
(i) आयु संरचना- आयु संरचना से तात्पर्य किसी देश के लोगों के विभिन्न वर्गों के अनुसार जनसंख्या को कई आयु समूहों में विभाजित करना। किसी देश की आबादी को सामान्यतः तीन वर्गों में बांटा जाता है-
- बच्चे (15 वर्ष से नीचे)
- व्यस्क (15 से 59 वर्ष के बीच)
- वृद्ध (59 वर्ष के ऊपर)।
(ii) जन्म दर- प्रति वर्ष 1000 व्यक्तियों पर जीवित शिशुओं की संख्या।
(iii) मृत्यु दर- प्रति वर्ष 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या।



