नीचे दी गई तालिका बताती है कि अमेरिकी कांग्रेस के चुनावों के विजयी उम्मीदवारों में अमेरिकी समाज के विभिन्न समुदाय दो सदस्यों का क्या अनुपात था। ये किस अनुपात में जीते इसकी तुलना अमेरिकी समाज में इन समुदायों की आबादी के अनुपात से कीजिए। इसके आधार पर क्या आप अमेरिकी संसद के चुनाव में भी आरक्षण का सुझाव देंगे? अगर हाँ तो क्यों और किस समुदाय के लिए? अगर नहीं, तो क्यों?
| अमेरिका प्रतिनिधि सभा में | अमेरिकी समाज में | |
| अश्वेत | 8 | 13 |
| हिस्पैनिक | 5 | 13 |
| श्वेत | 86 | 70 |
अमेरिकी कांग्रेस में किसी भी समुदाय के लिए कोई आरक्षण नहीं होना चाहिए। वास्तव में आरक्षण, लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है, लोकतंत्र समानता के सिद्धांत पर आधारित है। प्रत्येक नागरिक को एक मताधिकार हो और हर किसी के मत का समान मोल हो। इसके अलावा, किसी भी समुदाय के लिए आरक्षण विवाद और गुटबाजी की भावना पैदा करता है।
यदि प्रतिनिधित्व जनसंख्या के प्रतिशत के अनुसार दिया जाना है तो आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति को अपनाना बेहतर होगा।



