क्या हम इस अध्याय में दी गई सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित निष्कर्ष निकल सकते हैं? इनमें से सभी पर अपनी राय के पक्ष में दो तथ्य प्रस्तुत कीजिए।
भारत के चुनाव आयोग को देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करा सकने लायक पर्यापत अधिकार नहीं हैं।
यह कथन सच नहीं है। भारत का चुनाव आयोग बहुत शक्तिशाली है:
(i) चुनाव आयोग चुनावों की देखरेख, निर्देशन और नियंत्रण करता है।
(ii) यह आचार संहिता लागू करता है और किसी भी उम्मीदवार या पार्टी द्वारा उसका उल्लंघन किये जाने पर उससे दंडित करता है।



