Sponsor Area

सत्ता की साझेदारी

Question
CBSEHHISSH10018581

नीचे दिए गए उद्धरण को गौर से पढ़े इसमें सत्ता की साझेदारी के जो युक्तिपरक कारण बताए गए हैं उसमें से किसी का चुनाव करें।
'महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने और अपने संविधान निर्माताओं की उम्मीदों पर पूरा करने के लिए हमें पंचायतों को अधिकार देने की जरूरत है। पंचायती राज ही वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करता है। यह सत्ता उन लोगों के हाथों में सौंपता है जिनके हाथों में इसे होना चाहिए। भ्रष्टाचार कम करने और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने का एक उपाय पंचायतों को अधिकार देना भी है। जब विकास की योजनाओं को बनाने और लागू करने में लोगों की भागीदारी होगी तो इन योजनाओं पर उनका नियंत्रण बढ़ेगा। इससे भ्रष्ट बिचौलियों को खत्म किया जा सकेगा। इस प्रकार पंचायती राज लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा।'

Solution

उपरोक्त उद्धरण को गौर से पढ़ने के बाद इसमें सत्ता की साझेदारी का जो युक्तिपरक कारण दिखाई देते है वह यह है कि स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को अच्छे से जानते है, वे यह भी भली-भांति जानते है कि अपनी जरूरतो को कैसे पूरा किया जा सकता है। अतः स्थानीय मामलो में सत्ता स्थानीय लोगो को सौंपने से प्रशासनिक कुशलता बढ़ेगी। पंचायती राज ही वास्तव में लोकतंत्र की स्थापना कर सकता है। इसलिए पंचायतों को अधिकार देना चाहिए इससे भ्रष्टाचार भी कम होगा।

 

Some More Questions From सत्ता की साझेदारी Chapter

भारतीय सन्दर्भ में सत्ता की हिस्सेदारी का एक उदाहरण देते हुए इसका एक युक्तिपरक और एक नैतिक कारण बताएँ।

इस अध्याय को पढ़ने के बाद तीन छात्रों ने अलग-अलग निष्कर्ष निकाले। आप इनमें से किससे सहमत है और क्यों? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में दें।
थम्मन- जिन समाजों में क्षेत्रीय, भाषायी और जातीय आधार पर विभाजन हो सिर्फ़ वही सत्ता की साझेदारी जरूरी है।
मथाई- सत्ता की साझेदारी सिर्फ़ बड़े देशों के लिए उपयुक्त है जहाँ क्षेत्रीय विभाजन मौजूद होते हैं।
औसेफ- हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है भले ही वह छोटा हो या उसने सामाजिक विभाजन न हों।

बेल्जियम में ब्रूसेल्स के निकट स्थित शहर मर्चटेम के मेयर ने अपने यहाँ के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर लगी रोक को सही बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे डच भाषा न बोलने वाले लोगों को इस फ्लेमिश शहर के लोगों से जोड़ने में मदद मिलेगी। क्या आपको लगता है कि यह फ़ैसला बेल्जियम की सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था की मूल भावना से मेल खाता है? आपका जवाब करीब 50 शब्दों में लिखें।
 

नीचे दिए गए उद्धरण को गौर से पढ़े इसमें सत्ता की साझेदारी के जो युक्तिपरक कारण बताए गए हैं उसमें से किसी का चुनाव करें।
'महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने और अपने संविधान निर्माताओं की उम्मीदों पर पूरा करने के लिए हमें पंचायतों को अधिकार देने की जरूरत है। पंचायती राज ही वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करता है। यह सत्ता उन लोगों के हाथों में सौंपता है जिनके हाथों में इसे होना चाहिए। भ्रष्टाचार कम करने और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने का एक उपाय पंचायतों को अधिकार देना भी है। जब विकास की योजनाओं को बनाने और लागू करने में लोगों की भागीदारी होगी तो इन योजनाओं पर उनका नियंत्रण बढ़ेगा। इससे भ्रष्ट बिचौलियों को खत्म किया जा सकेगा। इस प्रकार पंचायती राज लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा।'

सत्ता के बँटवारे के पक्ष और विपक्ष में कई तरह के तर्क दिए जाते हैं। इनमें से जो तर्क सत्ता के बँटवारे के पक्ष में है उनकी पहचान करें और नीचे दिए गए कोड से अपने उत्तर का चुनाव करें-
(क) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव को कम करती है।
(ख) पक्षपात का अंदेशा कम करती है।
(ग) निर्णय लेने की प्रक्रिया को अटका देती है।
(घ) विविधताओं को अपने में समेट लेती है।
(ङ) अस्थिरता और आपसी फूट को बढ़ाती है।
(च) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है।
(छ) देश की एकता को कमज़ोर करती है।

(सा)
(रे)
(गा)
(मा)

बेल्जियम और श्रीलंका की सत्ता में साझीदारी की व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित बयानों पर विचार करें:
(क) बेल्जियम में डच-भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच-भाषीय अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया।
(ख) सरकार की नीतियों ने सिंहली भाषा बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास किया।
(ग) अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने तथा शिक्षा तथा रोजगार में समानता के अवसर के लिए श्रीलंका के तमिलों ने सत्ता को संघीय ढाँचे पर बाँटने की माँग की।
(घ) बेल्जियम में एकात्मक सरकार की जगह संघीय शासन व्यवस्था लाकर मुल्क के आधार पर टूटने से बचा लिया गया।
ऊपर दिए गए बयानों में से कौन-से सही हैं?

 

सूची I [सत्ता के बँटवारे के स्वरुप] और सूची II [शासन के स्वरूप] में मेल कराएँ और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करते हुए सही जवाब दें:-

सूची I  सूची II
1. सरकार के विभिन्न अंगों के बीच सत्ता का बँटवारा  (क)  सामुदायिक सरकार 
2. विभिन्न स्तर की सरकारों के बीच अधिकारों का बँटवारा  (ख)  अधिकारों का वितरण 
3. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की साझेदारी  (ग) गठबंधन सरकार  
4. दो या अधिक दलों के बीच सत्ता की साझेदारी  (घ) संघीय सरकार 

  1 2 3 4
(सा)
(रे) 
(गा) 
(मा)

सत्ता की साझेदारी के बारे में निम्नलिखित दो बयानों पर गौर करें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर जवाब दे:
(अ) सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है।
(ब) इससे सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है।
इस बयानों में कौन सही है और कौन गलत?

(क)  अ सही है लेकिन ब गलत है।
(ख)  अ और ब दोनों सही हैं।
(ग)  अ और ब दोनों सही हैं।
(घ) अ गलत हैं लेकिन ब सही है।

 

 

श्रीलंका में गृह युद्ध के तीन कारणों का उल्लेख कीजिए ।

सत्ता के बंटवारे के तीन गुण लिखिए ।