खनिज क्या है?
भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि खनिज एक प्राकृतिक रूप से विद्यामन समरूप तत्व है जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना है। प्रकृति में खनिज कई रूपों में पाए जाते है। ये कठोर हीरे के रूप में भी और नरम चुने के रूप में भी मौजूद है। कुछ चट्टानें केवल एक ही खनिज से बनी है, परन्तु अधिकतर चट्टानें अनेक खनिजों का योग है। यद्यपि 2000 खनिजों की पहचान की जा चुकी है पर इसमें से कुछ ही उपयोग में आते है। एक विशेष खनिज जो किन्हीं खनिज तत्त्वों के मिश्रण से बनता है उसकी भौतिक और रासायनिक दशाओं पर निर्भर करता है। इसके फलस्वरूप इसमें रंग, कठोरता, चमक तथा खनिज का घनत्व आ जाता है। भू-वैज्ञानिक इन्ही विषेशताओं के आधार पर खनिजों का वर्गीकरण करते है।