जैविक आवर्धन (Biological magnification) क्या है? क्या पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर जैव आवर्धन का प्रभाव भी भिन्न- भिन्न होगा?
जैविक आवर्धन से अभिप्राय है हानिकारक रसायनों (जैसे DDT) का आहार श्रृंखला में प्रवेश करना और पोषी स्तर के साथ बढ़ते चले जाना। धरती से विषैले रसायन (जैसे कीटनाशक, धातु, आदि) पौधों द्वारा ग्रहण किए जाते हैं फिर इन पौधों को खाने वाले शाकाहारी जीवों में प्रवेश हो जाते हैं और ऐसे करके जब माँसाहारी जीव इन जीवों को खाते हैं तो उनके शरीर में रसायनों की सघनता बढ़ जाती है।
जैविक आवर्धन का स्तर पोषी स्तर के साथ बढ़ता जाएगा।



