Sponsor Area

विद्रोही और राज

Question
CBSEHHIHSH12028341

1857 के विद्रोह के बारे में चित्रों से क्या पता चलता है? इतिहासकार इन चित्रों का किस तरह विश्लेषण करते हैं?

Solution
  1. चित्र नं.1: बहादुरशाह जफर के चित्र से सपष्ट है की वह उम्र के हिसाब से बहुत वृद्ध हो चुके थे। उसका केवल लाल किले और उसके आसपास के कुछ ही इलाके पर नियंत्रण था। वह पूरी तरह शक्तिहीन हो चुका था। जब मेरठ की छावनी से आने वाले सिपाहियों का जत्था लाल किले में दाखिल हुआ तो वह विद्रोहियों को शिष्टाचार का पालन करने के लिए विवश तक न कर सका। इतिहासकार इस चित्र से यह निष्कर्ष निकालते हैं की बहादुरशाह न चाहते हुए विद्रोह का औपचारिक नेता बना। उसने 1857 के विद्रोह को वैधता देने की कोशिश की।
  2. चित्र नं. 2: लखनऊ में ब्रिटिश लोगों के खिलाफ हमले में आम लोग भी सिपाहियों के साथ जा जुटे थे, की पुष्टि होती है। इस चित्र से यह भी सपष्ट होता है की कम्पनी राज्य में साधारण लोग भी दुखी थे। सिपाहियों की तरह उनमे भी रोष था। इस रोष के कारण विदेशी शासन और उसके द्वारा किए गए आर्थिक शोषण, लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से किया गया खिलवाड़, सांस्कृतिक जीवन में हस्तक्षेप, विदेशी भाषाएँ, खानपानके ढंग आदि थोपना उनको विद्रोही बनाने के लिए उत्तर दाई थे।
  3. चित्र नं. 3: यह चित्र रानी लक्ष्मीबाई के एक प्रचालित भाव पर आधारित है जो बताता है की बूंदेलखंड की रानी एक महान वीरंगना थी जिसने अंग्रेजों के विरुद्ध तलवार उठाई। लेकिन रानी लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गई।
  4. चित्र नं. 4: अवध के एक जमींदार का है। जो 1880 से संबंधित है। इससे सपष्ट होता है की जमींदार विद्रोह के बाद पुनः सरकार के नजदीक आ गए। उन्हें अंग्रेजों ने पुरानिजमींदारियाँवापस दे दीं, इच्छानुसार रैयतों पर लगान बढ़ा सके। मोटी रकम कमा सके, चित्र में जमींदार की पोशाक उसकी अच्छी स्थिति और समृद्धि का प्रतीक है।
  5. चित्र नं. 5: यूरोपीय ढंग की वर्दी पहने बंगाल के सिपाही हैं। यहाँ कलाकार सिपाहियों की वर्दी का मजाक उड़ा रहा है। इन तस्वीरों के जरिए शायद यह जताने का प्रयास किया जा रहा है की पश्चिमी पोशाक पहन कर भी हिंदुस्तानी सुंदर नहीं दिख सकते।
  6. चित्र नं 6: इस चित्र से सपष्ट होता है की अंग्रेज संकीर्ण धार्मिक प्रवृत्ति के लोग थे। उन्होंने भारत में उस समय के प्रमुख धर्मावलंबियों के धार्मिक स्थानों को अपने अत्यचारों का निशाना बनाया था। उन्होंने अनेक ऐतिहासिक स्मारकों और इमारतों को ध्वस्त किया।

Sponsor Area