सती प्रथा के कौन से तत्वों ने बर्नियर का ध्यान अपनी ओर खींचा?
बर्नियर ने सती-प्रथा विस्तृत वर्णन किया हैं। सती प्रथा के निम्नलिखित तत्वों ने बर्नियर का ध्यान अपनी ओर खींचा:
- कुछ महिलाएँ प्रसन्नता से मृत्यु को गले लगा लेती थीं, अन्य को मरने के लिए बाध्य किया जाता था।
- सती प्रथा यूरोप की प्रथाओं से अलग थी किसी जीवित व्यक्ति को जलाने की प्रथा उसे अमानवीय प्रतीत हुई।
- बल - विधवाओं के प्रति भी लोगों के मन में कोई सहानुभूति नहीं दिखाई देती थी।
- इस प्रक्रिया में ब्राह्मण, पुजारी तथा घर की बड़ी महिलाएँ हिस्सा लेती थीं। उसे परिवार की इन महिलाओं का व्यवहार भी अजीब लगा,एक महिला होकर भी वह दूसरी महिला की पीड़ा को महसूस नहीं कर पा रही थीं।
- यह एक क्रूर प्रथा थीं, स्त्री की चीखे-पुकार भी किसी का दिल नहीं पिघला पा रही थीं।