Sponsor Area

विचारक विश्वास और इमारतें

Question
CBSEHHIHSH12028276

जैन धर्म की महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं को संक्षेप में लिखिए।

Solution

जैन धर्म की मुख्य शिक्षाएँ इस प्रकार हैं:

  1. अहिंसा: जैन धर्म की शिक्षाओं का केंद्र-बिंदु अहिंसा का सिद्धांत है। जैन दर्शन के अनुसार संपूर्ण विश्व प्राणवान है अर्थात् पेड़-पौधे, मनुष्य, पशु-पक्षियों सहित पत्थर और पहाड़ों में भी जीवन है। अत: किसी भी प्राणी या निर्जीव वस्तु को क्षति न पहुँचाई जाए। यही अहिंसा है। इसे मन, वचन और कर्म तीनों रूपों में पालन करने पर जोर दिया गया।
  2. तीन आदर्श वाक्य:जैन शिक्षाओं में तीन आदर्श वाक्य हैं: सत्य विश्वास, सत्य ज्ञान तथा सत्य चरित्र । इन तीनों वाक्यों को त्रिरत्न कहा गया है।
  3. पाँच महाव्रत:जैन शिक्षाओं में मनुष्य को पापों से बचाने के लिए पाँच महाव्रतों के पालन पर जोर दिया गया है। ये व्रत हैं: अहिंसा का पालन, चोरी न करना, झूठ न बोलना, धन संग्रह न करना तथा ब्रह्मचर्य का पालन करना।
  4. कठोर तपस्या: जैन धर्म में मोक्ष प्राप्ति के लिए और पिछले जन्मों के बुरे कर्मों के फल को समाप्त करने के लिए कठोर तपस्या पर बल दिया गया है।

Sponsor Area