Sponsor Area

मानव विकास

Question
CBSEHHIGEH12025369

मानव विकास शब्द से आपका क्या अभिप्राय है?

Solution

मानव विकास - मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ० महबूब-उल-हक ने किया था । उन्होंने मानव विकास की कल्पना एक ऐसे विकास के रूप में की जिसका संबंध लोगों के विकल्पों में बढ़ोतरी से है, ताकि वे आत्म-सम्मान के साथ दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन जी सकें। सन् 1990 की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार मानव विकास को इस प्रकार से परिभाषित किया गया है, ''मानव विकास मनुष्य की आकांक्षाओं एवं उन्हें उपलब्ध जीवनयापन की सुविधाओं के स्तर को विकसित करने की प्रक्रिया है।''

मानव विकास के उद्देश्य - मानव विकास का मूल उद्देश्य ऐसी परिस्थितियों को उत्पन्न करना है जिनमें लोग सार्थक जीवन व्यतीत कर सकें। मानव विकास के तीन महत्त्वपूर्ण पक्ष हैं:- (1) दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन, (2) शिक्षा का प्रसार, (3) संसाधनों तक पहुँच ।
उपरोक्त तीनों पक्ष मानव विकास के केंद्र बिंदु हैं। इन पक्षों में से प्रत्येक के मापन के लिए उपयुक्त सूचकों का विकास किया गया है।

मानव विकास के लिए क्षमताओं का निर्माण 
- जब तक लोगों की क्षमताओं का निर्माण नहीं किया जाता, तब तक उनके विकल्पों को बढ़ाया नहीं जा सकता । विकल्पों को बढ़ाए बिना स्वास्थ्य, शिक्षा व संसाधनों तक लोगों की पहुँच संभव नहीं है। उदाहरणतया एक अशिक्षित बच्चा इंजीनियर अथवा डॉक्टर बनने का विकल्प नहीं चुन सकता, क्योंकि उसका विकल्प शिक्षा के अभाव में सीमित हो जाता है।
मानव विकास के चार स्तंभ - मानव विकास के चार स्तंभ निम्नलिखित हैं-

  1. समता,
  2. सतत् पोषणीयता,
  3. उत्पादकता,
  4. सशक्तीकरण ।

मानव विकास के उपागम - मानव विकास की समस्या को देखने के अनेक उपागम हैं जिनमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं :-

  1. आय उपागम,
  2. आधारभूत आवश्यकता उपागम,
  3. क्षमता उपागम,
  4. कल्याण उपागम ।

Sponsor Area

Some More Questions From मानव विकास Chapter

मानव विकास का मूल उद्देश्य क्या है? मानव विकास के चार स्तम्भों का उदाहरण सहित वर्णन करो ।

मानव विकास की परिभाषा लिखों । मानव विकास के विभिन्न उपगमों का वर्णन करों।

उच्च मानव विकास सूचकांक वाले चार देशों के नाम लिखों । उच्च मानव विकास के लिए उत्तरदायी तीन कारण लिखो ।

निम्न मानव विकास सूचकांक वाले चार देशों के नाम लिखो । निम्न सूचकांक के लिए उत्तरदायी तीन कारण लिखो।

महबूब - उल - हक और अमर्त्य सेन द्वारा दिए गए विकास के वैकल्पिक दृष्टिकोण की विस्तार से चर्चा कीजिए।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है?

निम्नलिखित में कौन-सा देश उच्च मानव विकास वाला नहीं है?

मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र कौन-कौन से हैं?

मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिए ।