मानव विकास का मूल उद्देश्य क्या है? मानव विकास के चार स्तम्भों का उदाहरण सहित वर्णन करो ।
विकास का मूल उद्देश्य ऐसी दशाओं को उत्पन्न करना है जिसमें लोग सार्थक जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
मानव विकास के चार स्तंभ-
- समता - इसका आशय प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध अवसरों के लिए समान पहुँच की व्यवस्था करना है।
- उत्पादकता - उत्पादकता का अर्थ मानव श्रम उत्पादकता अथवा मानव कार्य केसंदर्भ में उत्पादकता है। लोगों में क्षमताओं का निर्माण करके ऐसी उत्पादकता में निरंतर वृद्धि की जानी चाहिए ।
- सतत पोषणीयता - सतत पोषणीय मानव विकास के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसर मिले।
- सशक्तीकरण - अपने विकल्प चुनने के लिए शक्ति प्राप्त करना । जैसी शक्ति बढ़ती हुई स्वतंत्रता और क्षमता से आती है। लोगों की सशक्त करने के लिए सुशासन एवं लोकोन्मुखी नीतियों की आवश्यकता होती है।