महबूब - उल - हक और अमर्त्य सेन द्वारा दिए गए विकास के वैकल्पिक दृष्टिकोण की विस्तार से चर्चा कीजिए।
अनेक दर्शकों तक किसी देश के विकास के स्तर को केवल आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में मापा जाता था
- किसी देश में लोग जीवन की गुणवत्ता का जो आनंद लेते हैं, उन्हें जो अवसर उपलब्ध है और जिन स्वतंत्रताओं का वे भोग करते है विकास का महत्वपूर्ण पक्ष है और इस संबंध में महबूब - उल - हक और अमर्त्य सेन का कार्य महत्वपूर्ण है।
- महबूब - उल - हक के अनुसार विकास का संबंध लोगों के विकल्पों में बढ़ोतरी से है ताकि वे आत्मसम्मान के साथ दीर्घ और स्वस्थ जीवन जी सकें। मानव विकास का मूल्य उद्देश्य ऐसी दशाओं को उत्पन्न करना है जिनमे लोग सार्थक जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
- अमर्त्य सेन ने विकास का मुख्य ध्येय स्वतंत्रता में वृद्धि अथवा परंतत्रता में कमी के रूप में देखा ।
- इन अर्थशास्त्रियों का कार्य मील का पत्थर है जो लोगों को विकास पर होने वाली किसी भी चर्चा के केंद्र में लाने में सफल हुए हैं।



