Question
समष्टि अर्थशास्त्र की दृष्टि से अर्थव्यवस्था के चार प्रमुख क्षेत्रकों का वर्णन करें।
Solution
समष्टि अर्थशास्त्र की दृष्टि से अर्थव्यवस्था के चार प्रमुख क्षेत्रक निम्नलिखित हैं:
- परिवार क्षेत्र: परिवार से तात्पर्य एकल व्यक्तिगत उपभोक्ता अथवा कई व्यक्तियों के समूह से हैं जो अपने उपभोग संबंधित निर्णय संयुक्त रूप से लेते हैं। परिवार बचत भी करते हैं और सरकार को कर (टैक्स) का भुक्तान भी करते हैं।
- उत्पादक क्षेत्र: इसमें उन सभी आर्थिक इकाइयों अथवा फर्मों को सम्मलित किया जाता हैं जो उत्पादन की क्रिया में लगे होते हैं। वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन हेतु फर्में उत्पादन के कारकों (भूमि, श्रम, पूँजी तथा उद्यमशील कौशल) की सेवाओं को परिवार क्षेत्र से भाड़े पर प्राप्त होती हैं।
- सरकारी क्षेत्र: अर्थव्यवस्था में सरकार भी कल्याणकारी एजेंसी के रूप में कार्य करती हैं। जैसे: न्याय तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखना, सुरक्षा तथा अन्य सार्वर्जनिक कल्याण संबंधी सेवाएँ, कर तथा जुर्माना लगाना।
- बाह्य क्षेत्र ((विदेशी क्षेत्र): इस क्षेत्र का कार्य विश्व के अन्य देशों से व्यापार करना, आयत-निर्यात करना तथा विभिन्न देशों के बीच पूँजी का प्रवाह करना है।