Question
पूँजीवादी अर्थव्यवस्था की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ क्या हैं?
Solution
पूँजीवादी अर्थव्यवस्था की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
- उत्पादन के साधनों पर निजी स्वामित्व का होना।
- बाजार में निर्गत को बेचने के लिए उत्पादन किया जाना।
- श्रमिकों की सेवाओं का क्रय-विक्रय एक निश्चित कीमत पर होना, जिससे मज़दूरी की दर भी कहते हैं।
- पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में सभी आर्थिक-क्रियाओं का मुख्य उद्देश्य लाभ अर्जन ही होता हैं। इसमें सार्वजनिक कल्याण पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता हैं।