Sponsor Area

उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत

Question
CBSEHHIECH12013730

मान लीजिए, उपभोक्ता दो ऐसी वस्तुओं का उपभोग करना चाहता है जो केवल पूर्णांक इकाइयों में उपलब्ध हैं। दोनों वस्तुओं की कीमत 10 रुपए के बराबर ही है तथा उपभोक्ता की आय 40 रुपए है।

  1. वे सभी बंडल लिखिए, जो उपभोक्ता के लिए उपलब्ध हैं।
  2. जो बंडल उपभोक्ता के लिए उपलब्ध है, उनमें से वे बंडल कौन-से हैं जिन पर उपभोक्ता के पूरे रूपए व्यय हो जाएँगे?

Solution
  1.                        M = 40
                           p1 = 10
                           x1 = 4010 = 4 इकाइयाँ
                           p2 = 10
                         x2 = 4010 = 4 इकाइयाँ
    उपभोक्ता के लिए उपलब्ध बंडल निम्नलिखित होंगे:
                          (0, 0), (0, 1), (0, 2),  (0, 3), (0, 4)
                          (1, 0), (1, 1), (1, 2), (1, 3)
                          (2, 0), (2, 1), (2, 2)
                          (4, 0)
  2. ऐसे बंडल जिन पर पूरे 40 रूपए  व्यय हो जाएँगे, निम्नलिखित हैं:(0, 4)(1, 3), (2, 2), (3, 1), (4, 0).

Sponsor Area

Some More Questions From उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत Chapter

उपभोक्ता के बजट सेट से आप क्या समझते हैं?

बजट रेखा क्या है?

एक उपभोक्ता दो वस्तुओं का उपभोग करने के लिए इच्छुक हैं। दोनों वस्तुओं की कीमत क्रमश: 4 रुपए तथा 5 रुपए हैं। उपभोक्ता की आय 20 रुपए है:

अगर कीमतें और उपभोक्ता की आय दोनों दुगुनी हो जाए, तो बजट सेट कैसा होगा?

मान लीजिए कि कोई उपभोक्ता अपनी पूरी आय का व्यय करके वस्तु 1 की 6 इकाइयाँ तथा वस्तु 2 की 8 इकाइयाँ खरीद सकता है। दोनों वस्तुओं की कीमतें क्रमश: 6 रुपए तथा 8 रुपए हैं। उपभोक्ता की आय कितनी है?

'एकदिष्ट अधिमान' से आप क्या समझते हैं?

यदि एक उपभोक्ता के अधिमान एकदिष्ट हैं, तो क्या वह बंडल (10, 8) और बंडल (8, 6) के बीच तटस्थ हो सकता  है ?