Sponsor Area

समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल

Question
CBSEHHIMAH9004427

एक समलम्ब ABCD में AB || DC है। AC के समान्तर एक रेखा AB को X पर और BC को Y पर प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध कीजिए कि:
ar(ΔADX) = ar(ΔACY) है।



Solution
दिया है: एक समलम्ब ABCD, जिसमें AB || DC है। एक रेखा, AC के समान्तर खींची गई है जो AB और BC को क्रमश: X और Y पर काटती है। 

सिद्ध करना है: ar(ΔADX) = ar(ΔACY) है।
रचना: C और X को मिलाओ तथा D और X को मिलाओ।
प्रमाण: ΔADX और ΔACX एक आधार AX तथा एक ही समान्तर रेखाओं AX और DC के बीच स्थित हैं।
∴       ar(ΔADX) = ar(ΔACX)
पुनः ΔACX और ΔACY एक ही आधार और एक ही समान्तर रेखाओं AC और XY के बीच स्थित हैं। 
∴   ar(ΔACX) = ar(ΔACY)
(i) और (ii) से,
अत: ar(ΔADX) = ar(ΔACY).