Sponsor Area

समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल

Question
CBSEHHIMAH9004418

आकृति में, ABC और ABD एक ही आधार AB पर बने दो त्रिभुज हैं। यदि रेखाखण्ड CD रेखाखण्ड
AB से बिंदु O पर समद्विभाजित होता है, तो दर्शाइए कि:
ar(AABC) = ar(ΔABD).है।




Solution
ज्ञात है: ΔABC और ΔABD एक ही आधार पर स्थित है। रेखाखण्ड AB से समद्विभाजित करती है अर्थात् OC = OD
सिद्ध करना है: ar(ΔABC) = ar(ΔABD).
प्रमाण:  ΔACD में  OA एक माध्यिका है।
∴     ar(OAC) = ar(OAD)           ...(i)
इसी प्रकार, ΔBCD में, OB एक माध्यिका है।
∴   ar(OBC) = ar(OBD)          ...(ii) 
(i) और (ii) से
ar(OAC) + ar(OBC) = ar(OAD) + ar(OBD)
अत: ar(ABC) = ar(ABD)