Sponsor Area

समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल

Question
CBSEHHIMAH9004424

एक समलम्ब ABCD, जिसमें AB||CD है, के विकर्ण AC और BD परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं।दर्शाइए कि ar(ΔAOD) = ar(ΔBOC) है।

Solution
ज्ञात है: एक समलम्ब ABCD जिसमें AB||DC है और विकर्ण AC और BD परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं।
सिद्ध करना है: ar(ΔAOD) = ar(ΔBOC)

प्रमाण: ΔACD और ΔBCD एक ही आधार CD और एक ही समांतर रेखाओं AB और DC के बीच स्थित हैं।
      ∴  ar(ΔACD) = ar(ΔBCD)              ...(i)
दोनों ओर से ar(ΔCOD) घटाने पर,
ar(ΔACD) - ar(ΔCOD) = ar(ΔBCD) - ar(ΔCOD)
rightwards double arrow    ar(ΔAOD) = ar(ΔBOC).