Sponsor Area

आँकड़ों का प्रबंधन

Question
CBSEHHIMAH8004336

यदि आपके पास 3 हरे त्रिज्यखंड, 1 नीला त्रिज्यखंड और 1 लाल त्रिज्यखंड वाला एक घूमने वाला पहिया है तो एक त्रिज्यखंड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है? ऐसा त्रिज्यखंड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है, जो नीला न हो?

Solution

5 त्रिज्यखंडों में से सूचक किसी एक खंड पर पाँच विधियों से रुकेगा।
∴                कुल परिणाम = 5
इनमे 3 हरे रंग के त्रिज्यखंडों में से एक 3 विधियों से प्राप्त होगा।
 ∴           अनुकूल परिणाम = 3
        अत: वांछित प्रायिकता =  3 over 5
आगे घूमने वाले पहिए पर 4 नीले नहीं त्रिज्यखंड हैं जो 4 विधियों से प्राप्त होंगे।
        अत: वांछित प्रायिकता =  4 over 5

Some More Questions From आँकड़ों का प्रबंधन Chapter

आयतचित्र को देखिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(i) इस आयतचित्र द्वारा क्या सुचना दी जा रही है?
(ii) किस वर्ग में अधिकतम लड़कियाँ हैं?
(iii) कितनी लड़कियों की लंबाई 145 cm या उससे अधिक है?
(iv) यदि हम लड़कियों को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में विभाजित करें, तो प्रत्येक में कितनी लड़कियाँ होंगी?
150 cm या उससे अधिक                           --- समूह A
140 cm या उससे अधिक परंतु 150 cm से कम   --- समूह B
140 cm से कम                                     --- समूह C

निम्नलिखित में से किन आँकड़ों को दर्शाने के लिए आप एक आयतचित्र का प्रयोग करेंगे?
(a) एक डाकिए के थैले में विभिन्न क्षेत्रों के पत्रों की संख्या।
(b) किसी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रत्याशियों की ऊँचाइयाँ।
(c) 5 कंपनियों द्वारा निर्मित कैसेटों की संख्या।
(d) किसी स्टेशन पर प्रात: 7 बजे से सायं 7 बजे तक रेलगाड़ियों से जाने वाले यात्रियों की संख्या।
प्रत्येक के लिए, कारण भी दीजिए।

प्रश्न 3 में दिए आँकड़ों से प्राप्त सारणी के लिए एक आयतचित्र बनाइए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
किस समूह में श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक है?
कितने श्रमिक ₹ 850 या उससे अधिक अर्जित करते हैं?
कितने श्रमिक ₹ 850 से कम अर्जित करते हैं?

अवकाश के दिनों में एक विशिष्ट कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन टेलीविज़न (टी.वी.) देखने के समय (घंटों में), दिए हुए आलेख में दर्शाए गए हैं:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) अधिकतम विद्यार्थिओं ने कितने घंटों तक टी.वी. देखा?
(ii) 4 घंटों से कम समय तक कितने विद्यार्थियों ने टी.वी. देखा?
(iii) कितने विद्याथियों ने टी.वी. देखने में 5 घंटे से अधिक का समय व्यतीत किया?

दिए हुए पाई चार्ट के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) किस प्रकार के कार्यक्रम सबसे अधिक देखे जाते हैं?
(ii) किन दो प्रकार के कार्यक्रमों को देखने वालों की संख्या के बराबर है?

नीचे दिए आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए:
एक बच्चे द्वारा एक दिन में व्यतीत किया गया समय इस प्रकार है:
                          सोना - 8 घंटे
                          स्कूल - 6 घंटे
                       गृह कार्य - 4 घंटे
                            खेल - 4 घंटे
                           अन्य - 2 घंटे

निम्नलिखित आँकड़ों को दर्शाने के लिए, किस प्रकार का आलेख उपयुक्त रहेगा?
किसी राज्य के खाद्यान का उत्पादन:

वर्ष 2001 2002 2003 2004 2005 2006
उत्पादन (लाख टनों में) 60 50 70 55 80 85