Sponsor Area

बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएँ

Question
CBSEHENMAH8003575

x, x - 4, 2x + 1, 3x - 2 को संख्या रेखा पर दर्शाए। 

Solution
व्यंजक x का निरूपण: 
माना संख्या रेखा पर चर x की स्थिति X है तो X, x को दर्शाता है। जैसा आकृति में दिया है।
    WiredFaculty
व्यंजक x - 4 का निरूपण:
माना स्थिति X चर x को दर्शाती है।
 यहाँ हम एक बिंदु P चाहते हैं जो x से 4 कम हो।
अत: X से प्रारम्भ करके यह बिंदु X के बाएँ इकाई दुरी पर होगा, जैसा की आकृति में दिखाया है।
WiredFaculty
व्यंजक 2x + 1 का निरूपण:
WiredFaculty
माना चर x की संख्या रेखा पर स्थिति X है। 2x की स्थिति बिंदु A पर इस प्रकार है
                   OA = 2 x OX = 2x.
यहाँ, हमें 2x+1 प्राप्त करना है अर्थात् 2x से एक अधिक। अत: हम A से प्रारंभ करेंगे और A के दाएँ 1 इकाई दूरी पर P होगा जो 2x+1 को दर्शाता है जैसा कि आकृति में दर्शाया है।
व्यंजक 3x-2 का निरूपण:
WiredFaculty

माना संख्या रेखा पर चर x की स्थिति X है। बिंदु A2 पर 3x की स्थिति इस प्रकार है:
                       OA2 = 3 x OX = 3x
यहाँ हमें 3x-2 प्राप्त करना है अर्थात् 3x से कम। अत: हम Aसे प्रारंभ करेंगे और इसके बाएँ 2 इकाई बिंदु पर P प्राप्त करेंगे जो 3x-2 को दर्शाता है, जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है।

Some More Questions From बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएँ Chapter

x, x - 4, 2x + 1, 3x - 2 को संख्या रेखा पर दर्शाए। 

व्यंजक  x2y2 – 10x2y + 5xy2 – 20 के प्रत्येक पद के गुणांक को पहचानिए।

निम्नलिखित बहुपदों को एकपद, द्विपद एवं त्रिपद के रूप में वर्गीकृत कीजिए:
–z + 5, x + y + z, y + z + 100, ab – ac, 17

बनाइए:
(a) तीन ऐसे द्विपद जिनमें केवल एक चर x हो।
(b) तीन ऐसे द्विपद जिनमें x और y चर हों।
(c) तीन एकपद जिनमें x और y चर हों।
(d) चार अथवा अधिक पदों वाले 2 बहुपद। 
   

निम्नलिखित में से प्रत्येक के दो समान पद लिखिए:
(i) 7xy  (ii) 4mn2   (iii) 2l

निम्नलिखित व्यंजकों में से प्रत्येक के पदों एवं गुणांकों को पहचानिए:
5xyz2 - 3zy

निम्नलिखित व्यंजकों में से प्रत्येक के पदों एवं गुणांकों को पहचानिए:
1 + x + x2


निम्नलिखित व्यंजकों में से प्रत्येक के पदों एवं गुणांकों को पहचानिए:
4x2y- 4x2y2z2 + z2

निम्नलिखित व्यंजकों में से प्रत्येक के पदों एवं गुणांकों को पहचानिए:
3 - pq + qr - rp