लेखक ने ऐसा क्यों कहा है कि अभी चैप्लिन पर करीब 50 वर्षों तक काफी कुछ कहा जाएगा?
चैप्लिन एक महान कलाकार थे। उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए बहुत कुछ किया। दुनिया के अनेक लोग उन्हें पहली बार देख-समझ रहे हैं। यद्यपि पिछले 75 वर्षों में चार्ली के बारे में बहुत कुछ कहा गया है, पर अभी भी बहुत कुछ कहना शेष है। अभी चैप्लिन की कुछ ऐसी फिल्में तथा रीलें मिली हैं जो कभी इस्तेमाल नहीं की गई। इनके बारे में कोई कुछ नहीं जानता। अभी इनकी जाँच-पड़ताल होनी शेष है। दुनिया के लोग उन पर नए दृष्टिकोण से विचार कर रहे हैं। इन सब कामों में अभी 50 वर्षो का समय लग सकता है। अत: अभी अगले 50 वर्षो में काफी कुछ लिखा जाएगा।