‘चार्ली चैप्लिन यानी हम सब’ पाठ के कथ्य का संक्षेप में विश्लेषण कीजिए।
विश्व सिनेमा के विकास में चार्ली चैप्लिन का एक महान अभिनेता के रूप में बहुत बड़ा योगदान है। यह पाठ उस महान अभिनेता के भीतर के इनसान को जानने का अवसर देता है। साधारण की अपार धारण क्षमता और उसके धुआँते नायकत्व को अपने ढंग से चार्ली चैप्लिन से जुड़े नाटक और फिल्में पकड़ते रहे हैं। हास्य फिल्मों के महान अभिनेता और निर्देशक चार्ली चैप्लिन पर रचित इस पाठ में लेखक ने चार्ली के कला कर्म की कुछ मूलभूत विशेषताओं को रेखांकित किया है। करुणा और हास्य के तत्वों का सामंजस्य चार्ली की सबसे बड़ी विशेषता रही है। चार्ली की लोकप्रियता यह तय करती है कि कला स्वतंत्र होती है, बँधती नहीं। पूरे पाठ में चार्ली चैप्लिन के जादू की व्याख्या की गई है।