-->

जयशंकर प्रसाद - आत्मकथ्य

Question
CBSEENHN10001630

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर सप्रसंग व्याख्या कीजिये:
मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देखकर जाग गया।
अलिंगन में आते-आते मुसक्या कर जो भाग गया।
जिसके अरुण-कपोलों की मतवाली सुंदर छाया में।
अनुरागिनी उषा लेती थी निज सुहाग मधुमाया में।
उसकी स्मृति पाथेय बनी है थके पथिक की पंथा की
सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की?

Solution

प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ छायावादी कवि श्री जयशंकर प्रसाद के द्वारा रचित कविता ‘आत्मकथ्य’ से ली गई हैं। कवि ने अपने जीवन की कहानी किसी को न सुनाने के बारे में सोचा था क्योंकि उसे ऐसा लगता था कि उसके जीवन में कुछ भी ऐसा सुखद नहीं था जो किसी को सुख दे सकता था। उसके पास केवल सुखद यादें अवश्य थीं।

व्याख्या- कवि कहता है कि उसे अपने जीवन में किसी सुख की प्राप्ति कभी नहीं हुई। सपने में जिस सुख को अनुभव कर वह अपनी नींद से जाग गया था, वह भी उसे प्राप्त नहीं हुआ। वह सुख देने वाला उसके आलिंगन में आते-आते धीरे से मुस्करा कर उससे दूर हो गया, उसे प्राप्त नहीं हुआ। जो सपने में सुख और प्रेम का आधार बना था वह अपार सुंदर था, मोहक था। उसकी लाल-गुलाबी गालों की मस्ती भरी छाया में प्रेम भरी भोर अपने सुहाग की मिठास भरी मनोहरता को लेकर प्रकट हो गई थी। भाव है कि उसकी गालों में प्रातःकालीन लाली और शोभा विद्‌यमान थी। जीवन की लंबी राह पर चलते हुए, थक कर चूर हुए कवि रूपी यात्री की स्मृतियों में केवल वही एक सहारा थी। उसकी यादें ही उसकी थकान को कुछ कम करती थीं। कवि नहीं चाहता कि उसकी मधुर यादों के आधार को कोई जाने। वह पूछता है कि क्या उसके अंतर्मन रूपी गुदड़ी की सिलाई को उधेड़कर उस छिपे रहस्य को आप देखना चाहोगे? भाव है कि कवि उस रहस्य को अपने भीतर संभालकर रखना चाहता है। वह उसे व्यक्त नहीं करना चाहता।

Some More Questions From जयशंकर प्रसाद - आत्मकथ्य Chapter

कवि आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहता है?

आत्मकथा सुनाने के संदर्भ में ‘अभी समय भी नहीं’ ऐसा क्यों कहता है?

स्मृति को ‘पाथेय’ बनाने से कवि का क्या आशय है?

भाव स्पष्ट कीजिये:
(क) मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देख कर जाग गया।
आलिंगन में आते-आते मुसक्या कर जो भाग गया।

(ख) जिसके अरुण-कपोलों की मतवाली सुंदर छाया में।
अनुरागिनी उषा लेती थी निज सुहाग मधुमाया में।

‘उज्जल गाथा कैसे गाऊँ, मधुर चाँदनी रातों की’ - कथन के माध्यम से कवि क्या कहना कहता है?

‘आत्मकथ्य’ कविता की काव्यभाषा की विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।

कवि ने जो सुख का स्वप्न देखा था उसे कविता में किस भावों में अभिव्यक्त किया है?

इस कविता के माध्यम से प्रसाद जी के व्यक्तित्व की जे झलक मिलती है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।

आप किन व्यक्तियों की आत्मकथा पढ़ना चाहेंगे और क्यों?

कोई भी अपनी आत्मकथा लिख सकता है। उसके लिए विशिष्ट या बड़ा होना जरूरी नहीं। हरियाणा राज्य के गुड़गांव में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली बेबी हालदार की आत्मकथा बहुतों के द्वारा सराही गई। आत्मकथात्मक शैली में अपने बारे में कुछ लिखिए।