महाभारत के युद्ध को जीतने के लिए कौरवों और पांडवों ने अनेक प्रयास किए। तुम्हें दोनों के प्रयासों में जो उपयुक्त लगे हों, उनके कुछ उदाहरण दो।
युद्ध जीतने के लिए कौरवों तथा पांडवों दोनों ने प्रयास किए हैं।
कौरवों द्वारा किए गए प्रयास :-
(1) युद्ध में पितामह भीष्म तथा गुरू द्रोणाचार्य को सेना का नेतृत्व सौंपना।
(2) दुर्योधन का कृष्ण के पास युद्ध के लिए सहायता मांगने जाना।
(3) चक्रव्यूह की रचना करना
(4) अर्जुन को दूर भेजना
पांडवों द्वारा युद्ध के लिए किए गए प्रयास :-
(1) कर्ण का वध।
(2) दुःशासन का वध।
(3) दुर्योधन के भाई युयुत्सु पर विश्वास कर युद्ध में सम्मिलित करना।
(4) कृष्ण का साथ माँगना।
(5) अभिमन्यु द्वारा चक्रव्यूह तोड़ना।