-->

यमराज की दिशा

Question
CBSEENHN9001421

कवि के अनुसार आज हर दिशा दक्षिण दिशा क्यों हो गई है?

Solution

यहाँ पर कवि ने हर दिशा की तुलना दक्षिण दिशा इसलिए की हैं दक्षिण दिशा का आशय मृत्यु की दिशा से है, यह दिशा यमराज का घर हैं। समाज में चारों ओर हिंसा, असंतोष का बोल-बाला हैं। कोई भी इससे अछुता नही है। एक ओर जहाँ विज्ञान ने आविष्कारों द्वारा समाज को प्रगतिशील बनाया है वही उसका यह आविष्कार समाज के लिए एक विस्फोट साबित हो रहा हैं। विध्वंसक हथियारों द्वारा चारों ओर हिंसा और आंतक फ़ैल रहा हैं। एक देश दूसरे देश का दुश्मन बनता जा रहा हैं। कोई भी स्थान संसार में सुरक्षित नही रह गया है। संसार के हर एक कोने में मौत अपना डेरा जमाए बैठी है।कवि सभ्यता के विकास की इसी खतरनाक दिशा के कारण कह रहा है कि आज हर दिशा दक्षिण दिशा बन गई है।

Some More Questions From यमराज की दिशा Chapter

कवि ने ऐसा क्यों कहा कि दक्षिण को लाँघ लेना संभव नहीं था?

कवि के अनुसार आज हर दिशा दक्षिण दिशा क्यों हो गई है?

भाव स्पष्ट कीजिए -
सभी दिशाओं में यमराज के आलीशान महल हैं
और वे सभी में एक साथ
अपनी दहकती आँखों सहित विराजते हैं

कवि की माँ ईश्वर से प्रेरणा पाकर उसे कुछ मार्ग-निर्देश देती है। आपकी माँ भी समय-समय पर आपको सीख देती होंगी-
वह आपको क्या सीख देती हैं?

कवि की माँ ईश्वर से प्रेरणा पाकर उसे कुछ मार्ग-निर्देश देती है। आपकी माँ भी समय-समय पर आपको सीख देती होंगी -
क्या उसकी हर सीख आपको उचित जान पड़ती है? यदि हाँ तो क्यों और नहीं तो क्यों नहीं ?

कभी-कभी उचित-अनुचित निर्णय के पीछे ईश्वर का भय दिखाना आवश्यक हो जाता है, इसके क्या कारण हो सकते हैं?