धीरे-धीरे सब कुछ बदल रहा है।
इस वाक्य में 'बदल रहा है' क्रिया है। यह क्रिया कैसे हो रही है - धीरे-धीरे। अतः यहाँ धीरे-धीरे क्रिया-विशेषण है। जो शब्द क्रिया कि विशेषता बताते हैं, क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। जहाँ वाक्य में हमें पता चलता है क्रिया कैसे, कब, कितनी और कहाँ हो रही है, वहाँ वह शब्द क्रिया-विशेषण कहलाता है।
धीरे-धीरे, जोर से, लगातार, हमेशा, आजकल, कम, ज्यादा, यहाँ, उधर, बाहर - इन क्रिया-विशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए।
| क्रिया-विशेषण | वाक्य |
| धीरे-धीरे | धीरे-धीरे मेरा उससे परिचय हुआ। |
| ज़ोर से | इतनी ज़ोर से शोर मत करो। |
| लगातार | लगातार पानी बरस रहा है। |
| हमेशा | वह हमेशा चुप रहता है। |
| आजकल | आजकल बहुत बारिश हो रही है। |
| कम | हमारा दुःख उसके दुःख के सामने बहुत कम है। |
| ज्य़ादा | ज्य़ादा क्रोध करना हानिकारक है। |
| यहाँ | यहाँ मेरा घर है। |
| उधर | उसने उधर मुड़कर न देखा। |
| बाहर | अभी बाहर जाना मना है। |



