-->

नये इलाके में - अरुण कमल

Question
CBSEENHN9001077

निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उसका भाव पक्ष लिखिए:
कई गलियों के बीच
कई नालों के पार
कुड़े-करकट
के ढेरों के बाद
बदबू से फटते जाते इस
टोले के अदंर
खुशबू रचते हैं हाथ
खुशबू रचते हैं हाथ।

Solution
भाव पक्ष -कवि के अनुसार सुगंधित वस्तुओं का निर्माण करने वालों का जीवनयापन निम्न स्तर का है। इसी के विषय में बताते कवि कहते हैं कि जो हाथ खुशबू फैलाने वाली अगरबत्तियों का निर्माण करते हैं। वे स्वयं कैसी बदबूदार बस्तियों में रहते हैं। वे लोग कई बस्तियों के बीच रहते हैं। कई नालों को पार करने के बाद कूड़े-करकट और गंदगी के ढेरों के आसपास वहाँ रहना पड़ता है, जहाँ उनकी नाक बदबू के मारे फटने को हो जाती है। इस प्रकार के स्थान पर टोला बनाकर बस्ती बनाकर ये लोग रहते हैं। इनकी यह विशेषता है कि ये स्वयं बदबूदार वातावरण में रहकर भी अपने हाथों से दूसरो के लिए सुगंधित अगरबत्तियाँ बनाते हैं। दूसरों के जीवन को सुविधाओं से भर देते हैं।

Some More Questions From नये इलाके में - अरुण कमल Chapter

व्याख्या कीजिए-
समय बहुत कम है तुम्हारे पास
आ चला पानी ढहा आ रहा अकास
शायद पुकार ले कोई पहचाना ऊपर से देखकर

पाठ में हिन्दी महीनों के कुछ नाम आए हैं। आप सभी हिन्दी महीनों के नाम क्रम से लिखिए।

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
‘खुशबू रचनेवाले हाथ’ कैसी परिस्थितियों में तथा कहाँ-कहाँ रहते हैं?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
‘खुशबू रचनेवाले हाथ’ कैसी परिस्थितियों में तथा कहाँ-कहाँ रहते हैं?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
कविता में कितने तरह के हाथों की चर्चा हुई है?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
कवि ने यह क्यों कहा है कि ‘खुशबू रचते हैं हाथ’?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
जहाँ अगरबत्तियाँ बनती हैं, वहाँ का माहौल कैसा होता है?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
इस कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

व्याख्या कीजिए
(क) (i)पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
         जूही की डाल-से खुशबूदार हाथ         

      (ii) दुनिया की सारी गदंगी के बीच
           दुनिया की सारी खुशबू
           रचते रहते हैं हाथ



  

    

 

कवि ने इस कविता में ‘बहुवचन’ का प्रयोग अधिक किया है? इसका क्या कारण है?