Sponsor Area

TextBook Solutions for Uttarakhand Board Class 8 सामाजिक विज्ञान सामाजिक और राजनीतिक जीवन Chapter 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ

Question 1
CBSEHHISSH8008332

अपने आस-पड़ोस में प्रचलित धार्मिक क्रियाकलाप की सूची बनाइएl आप विभिन्न प्रकार की प्रार्थनाओ, विभिन्न देवताओं की पूजा, विभिन्न पवित्र स्थानों, विभिन्न प्रकार के धार्मिक संगीत और गायन आदि को देख सकते है lक्या आप इससे धार्मिक क्रियाकलाप की स्वतंत्रता पता चलता है?

Solution

मेरे पड़ोस में विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते है जैसे-हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाईl
हिन्दुओं के धार्मिक क्रियाकलाप-हिन्दू धर्म के लोग विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा करते हैl जेसे विष्णु ,शिव, दुर्गा आदि वे पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैl वे भगवन की पूजा आरती, भजन आदि गा कर करते है रामायण श्रीमदभागवद्गीता उनके पवित्र ग्रन्थ हैl
मुसलमानों के धार्मिक क्रियाकलाप- मुसलमान अपने ईश्‍वर की इबादत करने के लिए मजीद जाते हैl ईद उनका प्रमुख त्योहार हैl उनका प्रमुख तीर्थ स्थान मका-मदीना हैl कुरान उनका पवित्र ग्रन्थ हैl
सिखों के धार्मिक क्रियाकलाप- सिख अपने ईश्‍वर की आराधना करने के लिए गुरूद्वारे जाते हैl वे गुरु नानक जयंती व गुरु गोविन्द सिंह जयंती बड़ी ही धूमधाम से मानते हैl गुरु ग्रन्थ साहिब उनका प्रमुख ग्रन्थ हैl 
ईसाईयों के क्रियाकलाप- ये अपने ईश्‍वर को पूजने के लिए चर्च जाते हैl वे ईसा मसीहा को अपना ईश्‍वर मानते हैl बाइबिल इनका प्रमुख ग्रन्थ हैl क्रिसमस इनका प्रमुख त्योहार है जिसे ये बड़ी धूमधाम से मानते हैl

Sponsor Area