साथ में दिया गया यह पोस्टर 'शांति' के महत्व को रेखांखित करता है। इस पोस्टर में कहा गया है कि 'शांति कभी ने खत्म होने वाली प्रक्रिया है.....यह हमारी आपसी भिन्नताओं और साझा हितों को नज़रअंदाज़ करके नहीं चल सकती।' ये वाक्य क्या बताते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। धार्मिक सहिंष्णुता से इसका क्या संबंध है?
इस अध्याय में आप ही की उम्र के विद्यार्थियों ने भी धार्मिक सहिंष्णुता पर तीन तस्वीरें बनाई हैं। धार्मिक सहिंष्णुता को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों को दिखाने के लिए खुद एक पोस्टर बनाइए।
किसी भी देश को सुचारु रूप से चलाने के लिए शांति कायम रहना अत्यंत आवश्यक है। यह देश के तेज़ी से विकास करने में सहायक सिद्ध होता है। देश के आर्थिक विकास हेतु मानव संसाधन व अन्य संसाधनों को भलीभाँति उपयोग किया जा सकता है।
परन्तु एक देश में विभिन्न धर्मों व समुदायों के लोग रहते हैं जिनके अपने विचार व नज़रिए होते हैं। यह वैचारिक अंतर अधिकतर भेदभाव, वैमनस्यता एवं बेदखली को बढ़ावा देते हैं। धार्मिक विचारों, आपसी भिन्नताओं और साझा हितों को समाज में रहकर नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इसलिए धार्मिक की आवश्यकता है।



