-->

धर्मनिरपेक्षता की समझ

Question
CBSEHHISSH8008335

अपने स्कूल की छुट्टियों के वार्षिक कलैंण्‍डर को देखिएl उसमे कितनी छुट्टियाँ विभिन्न धर्मो से सम्बंधित है? इससे क्या संकेत मिलता हैं?

Solution

हमें हर वर्ष स्कूल में 30 दिन की छुट्टियाँ मिलती हैं इसमें से 25 छुट्टियाँ विभिन्न धर्मों से संबंधित होती हैं l
धार्मिक छुट्टियाँ :

हिंदू धर्म - होली, दशहरा, दीपावली l

मुस्लिम धर्म - ईद-उल-अज़हा, ईद उल-फ़ित्र, मुहर्रम l

सिख धर्म - लोहड़ी, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, गुरु पर्व l

ईसाई धर्म - क्रिसमस, गुड फ्राइडे l

यह भारत की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति की ओर संकेत करता है l भारतीय संविधान के अनुसार सभी नागरिकों को अपनी इच्छा का धर्म अपनाने का पूरा अधिकार हैं l हमारे देश में सभी धर्मों को सामान माना जाता हैं l

Some More Questions From धर्मनिरपेक्षता की समझ Chapter

भारतीय राज्य धर्म से फ़ासला भी रखता है और उसमें हस्तक्षेप भी करता है। यह उलझाने वाला विचार लग सकता हैl इस पर कक्षा में एक बार फिर से चर्चा कीजिएl चर्चा के लिए इस अध्याय में दिए गए उदाहरणों के आलावा आप अपनी जानकारी के अन्य उदाहरणों का भी सहरा ले सकते हैंl

साथ में दिया गया यह पोस्टर 'शांति' के महत्व को रेखांखित करता है। इस पोस्टर में कहा गया है कि 'शांति कभी ने खत्म होने वाली प्रक्रिया है.....यह हमारी आपसी भिन्नताओं और साझा हितों को नज़रअंदाज़ करके नहीं चल सकती।' ये वाक्य क्या बताते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। धार्मिक सहिंष्णुता से इसका क्या संबंध है?
इस अध्याय में आप ही की उम्र के विद्यार्थियों ने भी धार्मिक सहिंष्णुता पर तीन तस्वीरें बनाई हैं। धार्मिक सहिंष्णुता को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों को दिखाने के लिए खुद एक पोस्टर बनाइए।