सामाजिक और राजनीतिक जीवन Chapter 1 भारतीय संविधान
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 8 विज्ञान सामाजिक और राजनीतिक जीवन

    भारतीय संविधान Here is the CBSE विज्ञान Chapter 1 for Class 8 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 8 विज्ञान भारतीय संविधान Chapter 1 NCERT Solutions for Class 8 विज्ञान भारतीय संविधान Chapter 1 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 8 विज्ञान.

    Question 1
    CBSEHHISSH8008324

    किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता क्यों पडती  है?

    Solution

    लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से पड़ती है-
    1 .संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसे हम अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकेl
    2.नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान ही करता हैl
    3.सरकार के विभिन्न अंगो में संविधान के कारण मतभेद नही होते यदि होते भी है तो उन्हें संविधान के नियमो के द्वारा सुलझा लिया जाता हैl
    4.संविधान यह भी सुनिशित करता है कि कोई भी ताकतवर समूह किसे दूसरे समूह या लोगो पर अपनी ताकत का इस्तमाल न करेl
    5 .संविधान में ऐसे नियमो को तय किया जाता है जिससे की देश के राजनेता अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करे सकेl

    Question 2
    CBSEHHISSH8008325

    नीचे दिए गए दो दस्तावेज़ो के हिस्सों को देखिये|पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है|दूसरा कॉलम नेपाल के ताज़ा अन्तरिम संविधान में से लिया गया है|

    1990 का नेपाल का संविधान भाग-7:कार्यपालिका  2007 अन्तरिम संविधान भाग-5 कार्यपालिका 
    अनुछेद 35:कार्यकारी शक्तियाँ
    नेपाल अभिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी|
    अनुछेद 37:कार्यकारी शक्तियाँ
    नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होंगी|

    नेपाल के इन दोनों संविधानो में 'कार्यकारी शक्ति' उपयोग में क्या फ़र्क दिखाई देता है ?इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि एक नए संविधान की जरूरत है ?क्यों?

    Solution

    1990 में बना नेपाल का संविधान इस बात पर आधारित था कि देश कि सत्ता पूरी तरह से राजा के हाथों में होंगी तथा देश के सभी नियम और कानून राजा ही निर्धारित करेगा| 2007  के अन्तरिम संविधान के अनुसार नेपाल की सभी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होगी और सभी कार्यकारी फैसले प्रधानमंत्री के नाम  पर लिए जायेंगे| अतः पर कहा जा सकता है कि नेपाल को एक नए संविधान कि आवशकता है क्योंकि पिछले संविधान में वे आदर्श नही है जो नेपाल कि जनता अपने देश के लिए चाहती है और जिनके लिए वे संघर्षशील रहे है|

    Question 3
    CBSEHHISSH8008326

    अगर निर्वाचित प्रतिनधियों की शक्ति पर अंकुश नही होता तो क्या होता?

    Solution

    अगर निर्वाचित प्रतिनधियों कि शक्तियों पर अंकुश नही होता तो-
    1. देश के नेता अपनी शक्तियों का इस्तेमाल गलत तरीके से कर सकते थेl वे उनका दुरुपयोग करतेl जिससे समाज में अराजकता और हिंसा फैल सकती थी इससे देश में अशांति उत्पन्न होतीl
    2 .नेता अपने गलत फैसलों को भी जनता पर थोपती और जिसे जनता को मजबूरी में स्वीकारना पड़ताl जो जनता के हित में नही होताl


    Question 4
    CBSEHHISSH8008327

    निम्मलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइयेl

    एक स्कूल में 30 शिक्षक है और उनमे से 20 पुरुष हैंl

    Solution

    इस स्थिति में महिला वर्ग अल्पसंख्य्यक हैंl परन्तु भले ही उनकी उपस्थित स्कूल में कम हो परंतु वे पुरूषों के बराबर की शिक्षित हैं और उन्ही के  सम्मान पद पर स्थित हैं|स्कूल चलाने में वे पुरूषों के बराबर की ही भूमिका अदा कर रही हैंl उनके विचारो का सम्मान करना महत्वपूर्ण हैl

    Question 5
    CBSEHHISSH8008328

    निम्मलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है?इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइये|

    एक शहर में 5  प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते है|

    Solution

    यहाँ बौद्ध धर्म  को मानने वाले अल्पसंख्य्यक हैंl सभी धार्मिक समुदायों को अपनी संस्कृति की रक्षा करने अधिकार हैं| उनके विचारो का सम्मान करना महत्वपूर्ण है|

    Question 6
    CBSEHHISSH8008329

    निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है?इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइयेl

    एक कारखाने के भोजन में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैंl

    Solution

    इस परिस्थिति में मांसाहारी कर्मचारी अल्पसंख्य्यक हैंlप्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार अपना भोजन चुनने का अधिकार हैंl उनके विचारों का सम्मान महवपूर्ण हैंl

    Question 7
    CBSEHHISSH8008330

    निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है?इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइये|

    50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परीवारों से हैं|

    Solution

    यहाँ गरीब परिवारों के विद्यार्थी अल्पसंख्याक हैं|समान कक्षा के विद्यार्थी होने के नाते उन्हें अलग नही मापा जा सकता| उनकी अवेहलना होने पर उनमें हीन भावना आ सकती है  जो उनमे प्रतिभा के विकास को प्रभवित कर सकती हैं|उनके विचारों का सामान महवपूर्ण हैं|

    Question 8
    CBSEHHISSH8008331

    नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई हैं |दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम  के सामने दो वाक्यो में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्वपूर्ण हैं -

    Solution
    मुख्य आयाम महत्त्व
    संघवाद भारत क्षेत्र और जनसंखया की दृष्टि से अत्यन्त विशाल और विविधताओ से परिपूर्ण हैं| इतने बड़े देश में एवं राज्य में यह संभव नही हैं कि केंद्र में बैठे लोग देश के लिए सभी फैसले ले सकेl देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रांतीय स्तर पर भी सरकार की व्यवस्था की गई हैं तथा ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज की शासन व्यवस्था हैं |
    शक्तियों का बंटवाराँ संविधान के अनुसार सरकार के तीन अंग होते हैं-विधायक ,कार्यपालिका और न्यायपालिका| प्रत्येक अंग दूसरे अंग पर अंकुश रखता हैं ताकि ये अपनी शक्तियों का दुरूपयोग ना कर सके और सत्ता के बीच संतुलन बना रहे |
    मौलिक अधिकार मौलिक अधिकारों देश के नागरिकों को राज्य की सत्ता के निरंकुश इस्तेमाल से बचाता हैं|
    संसदीय शाशन पद्धति जनता को चुनावों के द्वारा स्वयं अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया हैं|

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation