-->

भारतीय संविधान

Question
CBSEHHISSH8008331

नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई हैं |दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम  के सामने दो वाक्यो में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्वपूर्ण हैं -

Solution
मुख्य आयाम महत्त्व
संघवाद भारत क्षेत्र और जनसंखया की दृष्टि से अत्यन्त विशाल और विविधताओ से परिपूर्ण हैं| इतने बड़े देश में एवं राज्य में यह संभव नही हैं कि केंद्र में बैठे लोग देश के लिए सभी फैसले ले सकेl देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रांतीय स्तर पर भी सरकार की व्यवस्था की गई हैं तथा ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज की शासन व्यवस्था हैं |
शक्तियों का बंटवाराँ संविधान के अनुसार सरकार के तीन अंग होते हैं-विधायक ,कार्यपालिका और न्यायपालिका| प्रत्येक अंग दूसरे अंग पर अंकुश रखता हैं ताकि ये अपनी शक्तियों का दुरूपयोग ना कर सके और सत्ता के बीच संतुलन बना रहे |
मौलिक अधिकार मौलिक अधिकारों देश के नागरिकों को राज्य की सत्ता के निरंकुश इस्तेमाल से बचाता हैं|
संसदीय शाशन पद्धति जनता को चुनावों के द्वारा स्वयं अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया हैं|

Some More Questions From भारतीय संविधान Chapter

नीचे दिए गए दो दस्तावेज़ो के हिस्सों को देखिये|पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है|दूसरा कॉलम नेपाल के ताज़ा अन्तरिम संविधान में से लिया गया है|

1990 का नेपाल का संविधान भाग-7:कार्यपालिका  2007 अन्तरिम संविधान भाग-5 कार्यपालिका 
अनुछेद 35:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल अभिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी|
अनुछेद 37:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होंगी|

नेपाल के इन दोनों संविधानो में 'कार्यकारी शक्ति' उपयोग में क्या फ़र्क दिखाई देता है ?इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि एक नए संविधान की जरूरत है ?क्यों?

अगर निर्वाचित प्रतिनधियों की शक्ति पर अंकुश नही होता तो क्या होता?

निम्मलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइयेl

एक स्कूल में 30 शिक्षक है और उनमे से 20 पुरुष हैंl

निम्मलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है?इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइये|

एक शहर में 5  प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते है|

निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है?इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइयेl

एक कारखाने के भोजन में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैंl

निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है?इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइये|

50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परीवारों से हैं|

नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई हैं |दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम  के सामने दो वाक्यो में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्वपूर्ण हैं -

इस नक्शें में निम्नलिखित देशों पर रंग भरें:
(क) भारत को लाल रंग से भरें
(ख) नेपाल को हरे रंग से भरें
(ग) बांग्लादेश को पीले रंग से भरें