स्पर्श भाग २ Chapter 17 कारतूस
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 10 Social+science स्पर्श भाग २

    कारतूस Here is the CBSE Social+science Chapter 17 for Class 10 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 10 Social+science कारतूस Chapter 17 NCERT Solutions for Class 10 Social+science कारतूस Chapter 17 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 10 Social+science.

    Question 1
    CBSEENHN10002643

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
    कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?

    Solution

    कर्नल कांलिज ने वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए जंगल में खेमा लगाये हुए था।

    Question 2
    CBSEENHN10002644

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
    वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?

    Solution

    वज़ीर अली ने कई वर्षों से अंग्रेज़ों की आँख में धूल झोंककर उनकी नाक में दम कर रखा था। इसलिए वे वज़ीर अली से तंग आ चुके थे।

    Question 3
    CBSEENHN10002645

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
    कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?

    Solution

    कर्नल ने सवार पर नज़र रखने इसलिए कहा ताकि वे ये देख सके कि वह किस दिशा की तरफ़ जा रहा है और इससे उन्हें वज़ीर अली के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो सके।

    Question 4
    CBSEENHN10002646

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
    सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?

    Solution

    सवार स्वयं वज़ीर अली था और अब तक उसे कोई पहचान नहीं पाया था साथ ही वह एक जाँबाज और बहादुर था जो की शत्रुओं को ललकार रहा था। इसलिए उसने कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है। 

    Question 5
    CBSEENHN10002647

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
    वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?

    Solution

    वज़ीर अली रॉबिनहुड की तरह साहसी, हिम्मतवाला, बहादुर और चकमा देने में माहिर था। वह भी रॉबिनहुड की तरह किसी को भी चकमा देकर भाग जाता था। वह अंग्रेज़ी सरकार की पकड़ में नहीं आ रहा था। कम्पनी के वकील को उसने उसके घर में जाकर मार दिया था। उसकी बहादुरी के अफ़साने सुनकर ही कर्नल को रॉबिनहुड की याद आती थी।

    Question 6
    CBSEENHN10002648

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
    सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?

    Solution

    सआदत अली वज़ीर अली का चाचा और नवाब आसिफउदौला का छोटा भाई था। जब तक आसिफउदौला की कोई सन्तान नहीं थी, तब तक सआदत अली की नवाब बनने की पूरी सम्भावना थी। इसलिए उसे वज़ीर अली की पैदाइश उसकी मौत लगी।

    Question 7
    CBSEENHN10002649

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए- 
    सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?

    Solution

    सआदत अली और कर्नल दोस्त थे। सआदत अली को कर्नल पर विश्वास भी था। सआदत अली को ऐशों आराम की जिंदगी बिताना पसंद था इसलिए वह खुद तो ऐशो आराम की जिंदगी बिताएगा साथ ही दोस्त और विश्वासपात्र होने के कारण कर्नल की जिंदगी भी बड़े आराम से गुजरेगी। इस तरह सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का मकसद अवध की धन-दौलत पर कब्ज़ा करना था।

    Question 8
    CBSEENHN10002650

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए- 
    कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफ़ाज़त कैसे की? 

    Solution

    कंपनी के वकील की हत्या करने के बाद वज़ीर अली आजमगढ़ भाग गया और वहाँ के नवाब ने उसकी सहायता की और उसे सुरक्षित घागरा पहुँचा दिया। तब से वह वहाँ के जंगलों में रहने लगा।

    Question 9
    CBSEENHN10002651

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए- 
    सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?

    Solution

    कर्नल जिस सवार को साधारण सिपाही समझ रहा था और जिसकी मदद से वह वज़ीर अली को पकड़ने का ख्वाब देख रहा था वो वास्तव में स्वयं वज़ीर अली था। बड़ी चतुराई से वजीर अली कारतूस लेने कर्नल के खेमे में सवार बनकर आया था। जाते समय कर्नल ने नाम पूछा तो उसने वज़ीर अली बताया। उसे सामने देखकर कर्नल हक्का-बक्का रह गया।

    Question 10
    CBSEENHN10002652

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
    लेफ़्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?

    Solution

    लेफ़्टीनेंट को जब कर्नल ने बताया कि कंपनी के खिलाफ़ केवल वज़ीर अली ही नहीं बल्कि दक्षिण में टीपू सुल्तान, बंगाल में नवाब का भाई शमसुद्दौला भी कंपनी के खिलाफ़ हैं और इन्होंने अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहेज़मा को आक्रमण के लिए निमत्रंण दिया है। यह सब देखकर लेफ़्टीनेंट को आभास हुआ कि कंपनी के खिलाफ़ पूरे हिन्दूस्तान में लहर दौड़ गई है।

    Question 11
    CBSEENHN10002653

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
    वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया? 

    Solution

    वज़ीर अली को उसके नवाबी पद से हटा दिया गया और बनारस भेज दिया गया। फिर कुछ महिनों बाद उन्हें कलकत्ता बुलाया तो वज़ीर अली ने कंपनी के वकील,जो कि बनारस में रहता था, उससे शिकायत की परन्तु उसने शिकायत सुनने की जगह वज़ीर अली को खूप खरी-खोटी सुनाई। इस पर वज़ीर अली को गुस्सा आ गया और उसने वकील का कत्ल कर दिया।

    Question 12
    CBSEENHN10002654

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
    सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?

    Solution

    सवार जो कि स्वयं वज़ीर अली ही था,अकेला ही घोड़े पर सवार होकर अंग्रेज़ों के खेमे में पहुँच गया और कर्नल को दिखाया कि वह भी वज़ीर अली के खिलाफ़ है। उसने कर्नल से अकेले में मिलने के लिए कहा। कर्नल मान गया और वज़ीर अली के दस कारतूस माँगने पर उसने दे दिए। इस तरह सवार कर्नल से बड़ी ही चतुराई से कारतूसों को प्राप्त करता है।

    Question 13
    CBSEENHN10002655

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
    वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    वज़ीर अली को अंग्रेज़ों ने अवध के तख्ते से हटा दिया पर उसने हिम्मत नहीं हारी। वज़ीफे की रकम में मुश्किल डालने वाले कंपनी के वकील की भी हत्या कर दी। अंग्रेज़ों को महीनों दौड़ाता रहा परन्तु फिर भी हाथ नहीं आया। अंग्रेज़ों के खेमे में अकेले ही पहुँच गया,कारतूस भी ले आया और अपना सही नाम भी बता गया। इस तरह वह एक जाँबाज़ सिपाही था।

    Question 14
    CBSEENHN10002656

    निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए−
    मुट्ठीभर आदमी और इतना दमखम।

    Solution

    इस पंक्ति में वज़ीर अली के साहस और वीरता का परिचय है। इस पंक्ति का आशय यह है कि भले ही वज़ीर अली के पास मुठ्ठीभर आदमी थे परन्तु उसके साहस और जाँबाजी असख्य लोगों का मुकाबला कर सकती थी अर्थात् वज़ीर अली एक बहादुर, साहसी निर्भय और चालाक सिपाही था।

    Question 15
    CBSEENHN10002657

    निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए−
    गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफ़िला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।

    Solution

    यह कथन लेफ़्टीनेंट का है। जब वज़ीर अली अंग्रेज़ों के खेमे में अकेला ही आ रहा था परन्तु इतनी तेज़ी से आ रहा था, इतनी धूल उड़ रही थी कि मानों कई सैनिक आ रहे हो, पूरा एक काफ़िला आ रहा हो। आशय यह है कि वज़ीर अली जैसे सवार के आने से काफ़िला के आने का प्रभाव उत्पन्न होता था। लेफ़्टीनेंट कहता है सैनिक तो एक ही नज़र आ रहा है।

     

    Question 16
    CBSEENHN10002658

    निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय लिखिए−
    खिलाफ़, पाक, उम्मीद, हासिल, कामयाब, वजीफ़ा, नफ़रत, हमला, इंतेज़ार, मुमकिन।

    Solution

    खिलाफ़ - विरूद्ध
    पाक - पवित्र
    उम्मीद - आशा
    हासिल - प्राप्त
    कामयाब - सफल
    वजीफ़ा - छात्रवृति
    नफ़रत - घृणा
    हमला - आक्रमण
    इंतेज़ार - प्रतीक्षा
    मुमकिन - संभव

    Question 17
    CBSEENHN10002659

    निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
    आँखों में धूल झोंकना, कूट-कूट कर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्का-बक्का रह जाना।

    Solution

    (क) आँखों में धूल झोंकना चोर ने पुलिस के आँखों में धूल झोंककर चोरी कर ली।
    (ख) कूट-कूट कर भरना झाँसी की रानी में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी थी।
    (ग) काम तमाम कर देना देखते ही देखते उस शरारती लड़के ने नए खिलौने का काम तमाम कर दिया।
    (घ) जान बख्श देना हम भारतीय इतने दरियादिल हैं कि अपने दुश्मनों की भी जान बख्श देते हैं।
    (ङ) हक्का-बक्का रह जाना − अचानक चाचाजी को सामने देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।

    Sponsor Area

    Question 18
    CBSEENHN10002660

    कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनके नाम लिखिए−
    (क) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
    (ख) कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई।
    (ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया।
    (घ) फ़ौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी।
    (ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था।

    Solution

    (क) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है। (सम्बन्ध कारक)
    (ख) कंपनी के खिलाफ़ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई। (सम्बन्ध कारक, अधिकरण कारक)
    (ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया। (कर्म कारक, अपादान कारक)
    (घ) फ़ौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी। (सम्प्रदान कारक, सम्बन्ध कारक)
    (ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था। (अधिकरण कारक)

    Question 19
    CBSEENHN10002661

    क्रिया का लिंग और वचन सामान्यत: कर्ता और कर्म के लिंग और वचन के अनुसार निर्धारित होता है। वाक्य में कर्ता और कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार जब क्रिया के लिंग, वचन आदि में परिवर्तन होता है तो उसे अन्विति कहते हैं।
    क्रिया के लिंग, वचन में परिवर्तन तभी होता है जब कर्ता या कर्म परसर्ग रहित हों;
    जैसे- सवार कारतूस माँग रहा था? (कर्ता के कारण)
    सवार ने कारतूस माँगे? (कर्म के कारण)
    कर्नल ने वज़ीर अली को नहीं पहचाना? (यहाँ क्रिया कर्ता और कर्म किसी के भी कारण प्रभावित नहीं है)
    अत: कर्ता और कर्म के परसर्ग सहित होने पर क्रिया कर्ता और कर्म में से किसी के भी लिंग और वचन से प्रभावित नहीं होती और वह एकवचन पुल्लिंग में ही प्रयुक्त होती है। नीचे दिए गए वाक्यों में 'ने' लगाकर उन्हें दुबारा लिखिए -
    (क) घोड़ा पानी पी रहा था।
    (ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।
    (ग) रॉबिनहुड गरीबों की मदद करता था।
    (घ) देशभर के लोग उसकी प्रशंसा कर रहे थे।

    Solution

    (क) घोड़े ने पानी पिया।
    (ख) बच्चों ने दशहरे का मेला देखा।
    (ग) रॉबिनहुड ने गरीबों की मदद की।
    (घ) देशभर के लोगों ने उसकी प्रशंसा की।

    Question 20
    CBSEENHN10002662

    निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम- चिह्न लगाइए-
    (क) कर्नल ने कहा सिपाहियों इस पर नज़र रखो ये किस तरफ़ जा रहा है
    (ख) सवार ने पूछा आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है
    (ग ) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे एक व्यक्ति कह रहा था दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है

    Solution

    (क) कर्नल ने कहा- 'सिपाहियों! इस पर नजर रखो, ये किस तरफ जा रहा है?'
    (ख) सवार ने पूछा- 'आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है? इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है?'
    (ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे। चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था- 'दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।'

     

    Question 21
    CBSEHIHN10002834

    Q9वजीर अली कौन था? उसके चरित्र की क्या विशेषताएं हैं? अपने शब्दों में सोदाहरण स्पट कीजिए।

    Solution

    ‘कारतूस’ कहानी में वजीर अली को एक बहादुर, साहसी और निडर व्यक्तित्व व कारनामों वाले व्यक्ति के रुप में दर्शाया गया है| वजीर अली अवध के नवाब आसिफ़ उद्दौला का पुत्र था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने उसे शासन से वचिंत कर उसके चाचा को उसका राज्य को सौंप दिया था। तब से वह अंग्रेजों का कट्टर विरोधी हो गया था। उसका यही उद्देश्य था कि अंग्रेजों को अपने देश से निकाल बाहर करना। वह इतना बहादुर व निडर व्यक्ति था कि अकेले ही अंग्रेजी सेना के खेमे में घुसकर अंग्रेजी अफ़सर से कारतूस प्राप्त कर लिया। उसकी बहादुरी के आगे वह अफ़सर भी नतमस्तक हो गया था। उसे किसी की गुलामी पसंद नहीं थी। वह कायर नहीं था। अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उनसे कंपनी के वकील तक की हत्या कर दी थी। उसका विशाल व्यक्तित्व ही था कि उसके विरोधी भी उसकी तारीफ करते थे।

    Question 22
    CBSEHIHN10002902

    वजीर अली कौन था? उसके चरित्र की क्या विशेषताएं हैं? अपने शब्दों में सोदाहरण स्पट कीजिए।

    Solution

    ‘कारतूस’ कहानी में वजीर अली को एक बहादुर, साहसी और निडर व्यक्तित्व व कारनामों वाले व्यक्ति के रुप में दर्शाया गया है| वजीर अली अवध के नवाब आसिफ़ उद्दौला का पुत्र था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने उसे शासन से वचिंत कर उसके चाचा को उसका राज्य को सौंप दिया था। तब से वह अंग्रेजों का कट्टर विरोधी हो गया था। उसका यही उद्देश्य था कि अंग्रेजों को अपने देश से निकाल बाहर करना। वह इतना बहादुर व निडर व्यक्ति था कि अकेले ही अंग्रेजी सेना के खेमे में घुसकर अंग्रेजी अफ़सर से कारतूस प्राप्त कर लिया। उसकी बहादुरी के आगे वह अफ़सर भी नतमस्तक हो गया था। उसे किसी की गुलामी पसंद नहीं थी। वह कायर नहीं था। अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उनसे कंपनी के वकील तक की हत्या कर दी थी। उसका विशाल व्यक्तित्व ही था कि उसके विरोधी भी उसकी तारीफ करते थे।

     

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation