स्पर्श भाग २ Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 10 Social+science स्पर्श भाग २

    तताँरा-वामीरो कथा Here is the CBSE Social+science Chapter 12 for Class 10 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 10 Social+science तताँरा-वामीरो कथा Chapter 12 NCERT Solutions for Class 10 Social+science तताँरा-वामीरो कथा Chapter 12 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 10 Social+science.

    Question 1
    CBSEENHN10002502

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
    तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?

    Solution
    तताँरा-वामीरो अंदमान निकोबार द्वीप समुह की लोक कथा है।
    Question 2
    CBSEENHN10002503

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
    वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?

    Solution
    वामीरो सागर के किनारे गा रही थी। अचानक समुद्र की ऊँची लहर ने उसे भिगो दिया, इसी हड़बडाहट में वह गाना भूल गई।
    Question 3
    CBSEENHN10002504

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
    तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?

    Solution

    तताँरा वामीरो के रूप और मधुर आवाज़ से सम्मोहित हो गया था। गाँव की रीति की परवाह किए बिना उसने अगले दिन फिर लपाती गाँव की उसी समुद्री चट्टान पर आने की याचना की। 

    Question 4
    CBSEENHN10002505

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
    तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?

    Solution

    तताँरा और वामीरो के गाँव की रीति थी कि विवाह के लिए लड़का-लड़की का एक ही गाँव का होना आवश्यक था। विवाह संबंध बाहर के किसी गाँव वाले से नहीं हो सकता था।

     

    Question 5
    CBSEENHN10002506

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
    क्रोध में तताँरा ने क्या किया?

    Solution

    क्रोध में तताँरा का हाथ कमर पर लटकी तलवार पर चला गया और उसने तलवार निकाल कर ज़मीन में गाड़ दी और उसकी सारी शक्ति लगाकर खींचने लगा जिससे धरती में दरार पड़ गई और वह दो टुकड़ों में बँट गई।

    Question 6
    CBSEENHN10002507

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
    तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?

    Solution

    तताँरा की तलवार लकड़ी की थी और हर समय तताँरा की कमर पर बँधी रहती थी। वह इसका प्रयोग सबके सामने नहीं करता था। लोगों का मानना था कि उसमे अद्भुत दैवीय शक्ति थी। वास्तव में वह तलवार एक विलक्षण रहस्य थी। वह तलवार साधारण होते हुए भी असाधरण थी।  

    Question 7
    CBSEENHN10002508

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
    वामीरों ने तताँरा को बेरूखी से क्या जवाब दिया?

    Solution

    वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से जवाब दिया कि वह कौन है, उसे क्यों घूर रहा है और उसके इस तरह असंगत प्रश्नों के उत्तर वह क्यों दे? वह अपने गाँव के अतिरिक्त किसी अन्य युवक के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए बाध्य नहीं है और यह बात वह भी जानता है।  

    Question 8
    CBSEENHN10002509

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
    तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?

    Solution

    तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार की सदियों से चल रही रुढ़िवादी परम्परा में परिवर्तन आया। उन दोनों की मृत्यु के पश्चात् गाँव वाले दूसरे गाँववालों से भी वैवाहिक सम्बन्धों को स्थापित करने लगे।

    Question 9
    CBSEENHN10002510

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
    निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?

    Solution

    तताँरा एक नेक, मददगार युवक था। वह सदैव दूसरों की सहायता करने के लिए तत्पर रहता था। अपने नहीं बल्कि समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना चाहता था। जहाँ कहीं भी मुसीबत आती वह दौड़ा-दौड़ा चला जाता था। वह नेक ईमानदार और साहसी था। निकोबार के लोग तताँरा को उसके आत्मीय स्वभाव के कारण पसन्द करते थे

    Question 10
    CBSEENHN10002511

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
    निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?

    Solution

    तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम करने के बाद समुंद्र किनारे टहलने निकलता है। उस समय सूरज डूबने का समय हो रहा था। समुंद्र से ठंडी बाहरे चल रही थी। पक्षियों के घोसलों में लौटने का समय भी हो चला था इसलिए उनकी आवाजें धीरे-धीरे कम हो गई थीं। सूरज की अंतिम किरणें समुंद्र पर प्रतिबिम्ब अंकित कर रही थी।

    Question 11
    CBSEENHN10002512

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
    तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

    Solution

    तताँरा दिनभर खूब परिश्रम करने के बाद समुद्र के किनारे टहलने निकल गया। शाम का समय था और समुद्र से ठंडी हवाएँ आ रही थी। पक्षियों के घोसलों में लौटने का समय भी हो चला था तथा पक्षियों की चहचहाट धीरे-धीरे कम हो रही थी। डुबते हुए सूरज़ की किरणें समुद्र के पानी पर पड़कर सतरंगी छटा बिखेर रही थी। समुद्र का पानी बहते हुए आवाज़ कर रहा था मानो कोई गीत गा रहा हो। पूरा वातावरण बहुत मोहक लग रहा था।

    Question 12
    CBSEENHN10002513

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
    वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?

    Solution

    वामीरो के मिलने के पश्चात् तताँरा हर-समय वामीरो के ही ख्याल में ही खोया रहता था। वह अपनी सुधबुध खो बैठा। उसके लिए वामीरो के बिना एक पल भी गुजारना कठिन-सा हो गया था। वह शाम होने से पहले ही लपाती की उसी समुद्री चट्टान पर जा बैठता, जहाँ वह वामीरो के आने की प्रतीक्षा किया करता था।

    Question 13
    CBSEENHN10002514

    प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति-प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे? 

    Solution

    प्राचीन काल में हष्ट पुष्ट पशुओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किए जाते थे। लड़ाकू साँडों, शेर, पहलवानों की कुश्ती, तलवार बाजी जैसे शक्ति प्रदर्शन के कार्यक्रम होते थे। तीतर, बटेर की लड़ाई, पंतगबाजी, पैठे लगाना जिसमें विशिष्ठ सामग्रियाँ बिकती। खाने पीने की दुकाने, जानवरों की नुमाइश, ये सभी मनोरंजन के आयोजन होते थे। इस तरह के आयोजनों में सभी गाँववाले भाग लेते थे और गीत-संगीत के साथ भोजन आदि की भी व्यवस्था की जाती थी। 

    Question 14
    CBSEENHN10002515

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
    रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    रूढ़ियाँ और बंधन समाज को अनुशासित करने के लिए बनते हैं परन्तु जब इन्हीं के द्वारा मनुष्य की भावना आहत होने लगे, बंधन बनने लगे और बोझ लगने लगे तो उसका टूट जाना ही अच्छा होता है। इस कहानी के सन्दर्भ में देखा जाए तो तांतरा-वामीरो का विवाह एक रूढ़ि के कारण नही हो सकता था जिसके कारण उन्हें जान देनी पड़ती है। बंधनों में जकड़कर व्यक्ति और समाज का विकास, सुख-आनंद, अभिव्यक्ति आदि रुक जाती है। यदि हमें आगे बढ़ना है तो इन रुढ़िवादी विचारधाराओं को तोड़ना ही होगा।

    Question 15
    CBSEENHN10002516

    निम्नलिखित के आशय स्पष्ठ कीजिये-
    जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा। 

    Solution

    तताँरा-वामीरो को पता लग गया था कि उनका विवाह नहीं हो सकता था। फिर भी वे मिलते रहे। एक बार पशु पर्व मे वामीरो तताँरा से मिलकर रोने लगी। इस पर उसकी माँ ने क्रोध किया और तताँरा को अपमानित किया। तताँरा को भी क्रोध आने लगा। अपने अपमान को शांत करने के लिए उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर धरती में अपनी तलवार घोंप दी। जिसके परिणास्वरूप धरती दो टुकड़ों में बँट गई। 

    Question 16
    CBSEENHN10002517

    निम्नलिखित के आशय स्पष्ठ कीजिये-
    बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।

    Solution

    इस पंक्ति के जरिए तताँरा के मन की उधेड़बुन को दर्शाया गया है। तताँरा ने वामीरो से मिलने के लिए कहा और वह शाम के समय उसकी प्रतीक्षा भी कर रहा था। जैसे-जैसे सूरज डूब रहा था, उसको वामीरो के न आने की आशंका होने लगती। जिस प्रकार सूर्य की किरणें समुद्र की लहरों में कभी दिखती तो कभी छिप जाती थी, उसी तरह तताँरा के मन में भी उम्मीद बनती और डूबने लगती थी।

    Question 17
    CBSEENHN10002518

    निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए कोष्ठक में ( √ ) का चिन्ह लगाकर बताएँ कि वह वाक्य किस प्रकार का है-
    (क) निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
    (ख) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
    (ग) वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
    (घ) क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
    (ङ) वाह! कितना सुंदर नाम है। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
    (च) मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूँगा। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)

    Solution

    (क) विधानवाचक

    (ख) प्रश्नवाचक

    (ग) विधानवाचक

    (घ) प्रश्नवाचक

    (ङ) विस्मयादिबोधक

    (च) विधानवाचक

    Sponsor Area

    Question 18
    CBSEENHN10002519

    निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए कोष्ठक में ( √ ) का चिन्ह लगाकर बताएँ कि वह वाक्य किस प्रकार का है -
    (क) निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक) 
    (ख) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक) 
    (ग) वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक) 
    (घ) क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक) 
    (ङ) वाह! कितना सुंदर नाम है। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक) 
    (च) मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूँगा। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)

    Solution

    (क) विधानवाचक

    (ख) प्रश्नवाचक

    (ग) विधानवाचक

    (घ) प्रश्नवाचक

    (ङ) विस्मयादिबोधक

    (च) विधानवाचक

    Question 19
    CBSEENHN10002520

    निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
    (क) सुध-बुध खोना
    (ख) बाट जोहना
    (ग) खूशी का ठिकाना न रहना
    (घ) आग बबूला होना
    (ङ) आवाज़ उठाना

    Solution

    (क) सुध-बुध खोना - लता दीदी के गानों ने तो मेरी सुध-बुध ही भुला दी।
    (ख) बाट जोहना - विदेश में गए अपने बेटे की माता-पिता बड़ी ही बेसब्री से बाट जो रहे थे। 
    (ग) खुशी का ठिकाना न रहना - आई. ए. एस. की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मोहन का खुशी का ठिकाना न रहा।
    (घ) आग बबूला होना - शैतान बच्चों को देखकर अध्यापक आग बबूला हो गए।
    (ङ) आवाज़ उठाना - अन्याय के खिलाफ़ आवाज उठानी चाहिए। 

    Question 20
    CBSEENHN10002521

    नीचे दिए गए शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए - 
    शब्द             मूल शब्द             प्रत्यय 
    चर्चित            ............           ..............          
    साहसिक        ............            ..............    
    छटपटाहट       ............           ...............
    शब्दहीन        .............           ...............

    Solution

    नीचे दिए गए शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए -
    शब्द         मूल शब्द            प्रत्यय
    चर्चित          चर्चा                  इत
    साहसिक      साहस                इक
    छटपटाहट    छटपट                हट
    शब्दहीन      शब्द                 हीन

    Question 27
    CBSEENHN10002528

    नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए −
    भय, मधुर, सभ्य, मूक, तरल, उपस्थिति, सुखद।

    Solution

    भय           -    अभय
    मधुर          -    कर्कश
    सभ्य          -   असभ्य
    मूक           -   वाचाल
    तरल          -   ठोस
    उपस्थिति     -  अनुपस्थिति
    दुखद         -   सुखद

    Question 28
    CBSEENHN10002529

    नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए −
    समुद्र, आँख, दिन, अँधेरा, मुक्त।

    Solution

    समुद्र - सागर, जलधि
    आँख - नेत्र, चक्षु
    दिन - दिवस, वासर
    अँधेरा- तम, अंधकार
    मुक्त - आज़ाद, स्वतंत्र

    Question 29
    CBSEENHN10002530

    नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
    किंकर्तव्यविमूढ़, विह्वल, भयाकुल, याचक, आकंठ।

    Solution

    किंकर्तव्यविमूढ़ − अब ऐसे किंकर्तव्यविमूढ न खड़े रहो, जाओ जाकर काम करो। 
    विह्वल − उन अनाथ बच्चों की दशा देखकर मैं भाव विह्वल हो उठी। 
    भयाकुल − वह अकेले अंधेरे घर में भयाकुल हो गया।
    याचक − दरवाज़े पर एक याचक खड़ा था।
    आकंठ − भक्त अपने गुरु के सत्संग में आकंठ डूब चूके थे।

    Question 30
    CBSEENHN10002531

    'किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और ऊबाऊ दिन गुजरने लगा ' वाक्य में दिन के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है? आप दिन के लिए कोई तीन विशेषण और सुझाइए। 

    Solution

    वाक्य में दिन के लिए आँचरहित - एक - ठंडा और ऊबाऊ
    विशेषणों का प्रयोग किया गया है।
    दिन के लिए कुछ और विशेषण -
    1) बर्फीला
    2) उष्णता रहित
    3) बड़ा
    4) लंबा
    5) नीरस
    6) उमस भरा

    Question 31
    CBSEENHN10002532

    इस पाठ में ' देखना ' क्रिया के कई रूप आए हैं ' देखना ' के इन विभिन शब्द-प्रयोगों में क्या अंतर है? वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए। 




    इसी प्रकार ' बोलना ' क्रिया के विभिन शब्दप्रयोग  बताइए- 

    Solution

    1) तुम यह क्या कह रहे हो?
    2) सीता है कि बोलते ही जा रही है।
    3) राम कुछ भी मत बको।
    4) वाह! क्या खूब तुमने तो उसकी बोलती ही बंद कर दी।
    5) इस कथन का तात्पर्य क्या है?
    6) सभी उसकी वाकपटुता के कायल हो चूके थे।

    Question 32
    CBSEENHN10002533

    नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए -
    (क) श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था। (संज्ञापदबंध)
    (ख) सुनीता परिश्रम्री और होशियार लड़की है। (विशेषण पदबंध)
    (ग) अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुँची। (क्रिया विशेषण पदबंध)
    (घ) आयुष सुरभि का चुटकुला सुनकर हँसता रहा। (क्रिया पदबंध)
    ऊपर दिए गए वाक्य (क) में रेखांकित अंश में कई पद हैं जो एक पद संज्ञा का काम कर रहे हैं। वाक्य (ख) में तीन पद मिलकर विशेषण पद का काम कर रहे हैं। वाक्य (ग) और (घ) में कई पद मिलकर क्रमश : क्रिया विशेषण और क्रिया का काम कर रहे हैं।

    ध्वनियों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं और वाक्य में प्रयुक्त शब्द ' पद ' कहलाता है; जैसे -
    'पेड़ों पर पक्षी चहचहा रहे थे। ' वाक्य में 'पेड़ों' शब्द पद है क्योंकि इसमें अनेक व्याकरणिक बिंदु जुड़ जाते हैं। कई पदों के योग से बने वाक्यांश को जो एक ही पद का काम करता है, पदबंध कहते हैं। पदबंध वाक्य का एक अंश होता है।

    पदबंध मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं -
    संज्ञा पदबंध          क्रिया पदबंध
    विशेषण पदबंध      क्रियाविशेषण पदबंध

    वाक्यों के रेखांकित पदबंधों का प्रकार बताइए -
    (क) उसकी कल्पना में वह एक अद्मुत स्राहसी युवक था।
    (ख) तताँरा को मानो कुछ ह्रोश आया।
    (ग) वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
    (घ) तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
    (ङ) उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को हूँढने में व्यस्त थीं।

    Solution

    पदबंधों के प्रकार -
    (क) विशेषण पदबंध
    (ख) क्रिया पदबंध
    (ग) क्रियाविशेषण पदबंध
    (घ) संज्ञा पदबंध
    (ङ) संज्ञा पदबंध

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation