भूमंडलीकृत विश्व का बनना
जी-77 देशों से आप क्या समझते हैं? जी -77 को किस आधार पर ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता हैं? व्याख्या करें।
जी-77 विश्व के 77 विकासशील देशों का एक समूह में जो अपनी अर्थव्यवस्था को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से संगठित हुए हैं। इन 77 देशों ने एक नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली के लिए आवाज उठाई है। इस नई आर्थिक प्रणाली से उनका आशय एक ऐसी व्यवस्था से था जिसमें उन्हें अपने संसाधनों पर सही अर्थ में नियंत्रण मिल सके, जिसमें उन्हें विकास के लिए अधिक सहायता मिले, कच्चे माल के सही दाम मिलें और अपने तैयार मालों को विकसित देशों के बाजारों में बेचने के लिए बेहतर पहुँच मिले।
जी-77 को ब्रेटन वुड्स की संतानों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जाता है क्योंकि पश्चिम के विकसित राष्ट्रों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती और स्थायित्व प्रदान करने के लिए ब्रेटन वुड्स व्यवस्था का निर्माण किया था और इस व्यवस्था का संचालन और एकाधिकार अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, रूस जैसी बड़ी शक्तियों के हाथों में थे। इससे विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं को कोई विशेष लाभ नहीं हुआ था। अत: इस व्यवस्था की प्रतिक्रियास्वरुप इन 77 विकासशील देशों ने जी-77 का गठन किया।
Sponsor Area
कल्पना कीजिए कि आप कैरीबियाई क्षेत्र में काम करने वाले गिरमिटिया मज़दूर हैं। इस अध्याय में दिए गए विवरणों के आधार पर अपने हालात और अपनी भावनाओं का वर्णन करते हुए अपने परिवार के नाम एक पत्र लिखें।
अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह की गतियों या प्रभावों की व्याख्या करें। तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से संबंधित एक-एक उदाहरण दे और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।
महामंदी के कारणों की व्याख्या करें।
जी-77 देशों से आप क्या समझते हैं? जी -77 को किस आधार पर ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता हैं? व्याख्या करें।
'वियतनाम में अमेरिका के युध्द में कूद पड़ने से एक न्य दौर प्रारम्भ हुआ जो वियतनामियों के साथ-साथ अमरीकियों के लिए बहुत महँगा साबित हुआ।' इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
तीन उदाहरण देकर दर्शायें कि अमेरिका जाने वाले नये समुद्री रास्तों की खोज के बाद विश्व में बदलाव आया ?
19वीं सदी में लोगों द्वारा यूरोप से भागकर अमेरिका जाने के क्या कारण थे ?
रिंडरपेस्ट क्या था ? इसने अफ़्रीकी लोगों को किस तरह प्रभावित किया ?
सूती वस्त्र उद्योगों के औद्योगिकरण का ब्रिटेन में क्या प्रभाव पडा ?
यूरोपीय लोगों के अफ़्रीका की और आकर्षित होने के मुख्य कारण क्या थे ?
Sponsor Area
Sponsor Area