भूमंडलीकृत विश्‍व का बनना

Question

महामंदी के कारणों की व्याख्या करें।

Answer

आर्थिक महामंदी के कई कारण थे:
(i) पहला कारण यह था कि कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन की समस्या बनी हुई थी। कृषि उत्पादों की गिरती कीमतों के कारण स्थिति और खराब हो गई थी। कीमतें गिरीं और किसानों की आय घटने लगी तो आमदनी बढ़ाने के लिए किसान उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने लगे ताकि कम कीमत पर ही सही लेकिन ज्यादा माल पैदा करके वे अपना आय स्तर बनाए रख सकें।फलस्वरुप बाजार में कृषि उत्पादों की आमद और भी बढ़ गई। किमते और नीचे चली गई, खरीदारों के आभाव में कृषि उपज पड़ी-पड़ी सड़ने लगी।
(ii) दूसरा कारण 1920 के दशक के मध्य में बहुत सारे देशों ने अमेरिका से क़र्ज़े लेकर अपनी निवेशी संबंधी जरूरतों को पूरा किया था। जब हालात अच्छे थे तो अमेरिका से क़र्ज़ा जुटाना बहुत आसान था लेकिन संकट का संकेत मिलते ही अमेरिकी उद्यमियों के होश उड़ गए।
(iii) 1928 के पहले छह माह तक विदेशों में अमेरिका का क़र्ज़ा एक अरब डॉलर था। साल भर के भीतर यह क़र्ज़ा घटकर केवल चौथाई रह गया था। जो देश अमेरिकी क़र्ज़े पर सबसे ज़्यादा निर्भर थे उनके सामने गहरा संकट आ खड़ा हुआ।

Sponsor Area

Some More Questions From भूमंडलीकृत विश्‍व का बनना Chapter

ब्रेटन वुड्स समझौते का क्या अर्थ है।

कल्पना कीजिए कि आप कैरीबियाई क्षेत्र में काम करने वाले गिरमिटिया मज़दूर हैं। इस अध्याय में दिए गए विवरणों के आधार पर अपने हालात और अपनी भावनाओं का वर्णन करते हुए अपने परिवार के नाम एक पत्र लिखें।

 

अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह की गतियों या प्रभावों की व्याख्या करें। तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से संबंधित एक-एक उदाहरण दे और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।

महामंदी के कारणों की व्याख्या करें।

जी-77 देशों  से आप क्या समझते हैं? जी -77 को किस आधार पर ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता हैं? व्याख्या करें।    

'वियतनाम में अमेरिका के युध्द में कूद पड़ने से एक न्य दौर प्रारम्भ हुआ जो वियतनामियों के साथ-साथ अमरीकियों के लिए बहुत महँगा साबित हुआ।' इस कथन का विश्लेषण कीजिए।

तीन उदाहरण देकर दर्शायें कि अमेरिका जाने वाले नये समुद्री रास्तों की खोज के बाद विश्व में बदलाव आया ?

19वीं सदी में लोगों द्वारा यूरोप से भागकर अमेरिका जाने के क्या कारण थे ?

रिंडरपेस्ट क्या था ? इसने अफ़्रीकी लोगों को किस तरह प्रभावित किया ?

सूती वस्त्र उद्योगों के औद्योगिकरण का ब्रिटेन में क्या प्रभाव पडा ?