जीवों में विविधता
वर्टिब्रेटा ( कशेरुक प्राणी ) को विभिन्न वर्गों में बाँटने के आधार की व्याख्या कीजिए।
सभी वर्टिब्रेटा ( कशेरुक प्राणियों ) में मेरुदंड पाई जाती है। यह पृष्ठीय खोखली मेरुरज्जु को घेरे रहती है। ग्रसनी विदर या क्लोम विदर प्राय: भ्रूण अवस्था में क्लोम पाए जाते हैं। मेरुरज्जु का अग्रभाग मस्तिष्क बनाता है। सिर पर नेत्र, कर्ण तथा घ्राणग्राही आदि संवेदी अंग होते हैं। अंत: कंकाल सुविकसित होता है। पेशियाँ अंत:कंकाल से लगी होती है। पेशियाँ तथा अस्थियाँ प्रचलन में सहायक होती हैं।
वर्टिब्रेटा के वर्गीकरण के मुख्य आधार
(i) वयस्क अवस्था या भ्रूण अवस्था में क्लोम विदर का पाया जाना।
(ii) त्वचा पर श्लेष्म ग्रंथियाँ, स्वेद ग्रंथियाँ, तेल ग्रंथियाँ तथा दुग्ध ग्रंथियों का पाया जाना।
(iii) अंत:कंकाल उपास्थि या अस्थि से बना हुआ।
(iv) बाह्य कंकाल शल्क, हॉर्नीप्लेट्स, पंख, बाल से बना हुआ।
(v) श्वसन क्लोम, त्वचा या फेफड़ों द्वारा।
(vi) ह्दय में वेश्मों की संख्या।
(vii) अग्रपादों का पंखों में रूपांतरण।
(viii)असमताप या समतापी।
(ix) अंडज या जरायुज।
(x) अंडे जल में देना या जल से बाहर देना। अंडे कवच रहित या कवच युक्त।
Sponsor Area
पादप जगत के प्रमुख वर्ग कौन हैं? इस वर्गीकरण का क्या आधार है?
जंतुओं और पौधों के वर्गीकरण के आधारों में मूल अंतर क्या है?
वर्टिब्रेटा ( कशेरुक प्राणी ) को विभिन्न वर्गों में बाँटने के आधार की व्याख्या कीजिए।
हम जीवधारियों का वर्गीकरण क्यों करते हैं?
अपने चारों ओर फैले जीव रूपों की विभिन्नता को तीन उदाहरण दें।
जीवों के वर्गीकरण के लिए सर्वाधिक मूलभूत लक्षण क्या हो सकता है?
(a) उनका निवास स्थान।
(b) उनकी कोशिका संरचना।
जीवों के प्रारंभिक विभाजन के लिए किस मूल लक्षण को आधार बनाया गया है?
किस आधार पर जंतुओं और वनस्पतियों को एक दूसरे से भिन्न वर्ग में रखा जाता है?
आदिम जीव किन्हें कहते हैं? ये तथाकथित उन्नत जीवों से किस प्रकार भिन्न हैं?
क्या उन्नत जीव और जटिल जीव एक होते हैं?
Sponsor Area
Sponsor Area