Sponsor Area

जीवों में विविधता

Question
CBSEHHISCH9007195

अपने चारों ओर फैले जीव रूपों की विभिन्नता को तीन उदाहरण दें।

Solution

(i) जहाँ सूक्ष्मदर्शीय अमीबा, यूग्लीना जैसे एक कोशिकीय प्राणी पाए जाते हैं, वहीँ इसके विपरीत नीली व्हेल (लगभग 30 m लंबी) जैसे विशालकाय प्राणी भी इस पृथ्वी पर पाए जाते हैं।
(ii) जहाँ सूक्ष्मदर्शीय जीवाणु, क्लोरेला शैनाल जैसे एक कोशिकीय पादप पाए जाते हैं, वहीँ दूसरी ओर सिकोया (लगभग 100 m लंबी) जैसे विशालकाय वृक्ष पृथ्वी पर पाए जाते हैं।
(iii) जहाँ जीवाणु लगभग 20-30 मिनट तक तथा कीट कुछ दिनों तक जीवित रहते हैं, वहाँ सिकोया जैसे वृक्ष हजारों वर्षों तक जीवित रहते हैं। कछुआ लगभग 300 वर्ष तक जीवित रहता है।

Some More Questions From जीवों में विविधता Chapter

वर्टिब्रेटा ( कशेरुक प्राणी ) को विभिन्न वर्गों में बाँटने के आधार की व्याख्या कीजिए।

हम जीवधारियों का वर्गीकरण क्यों करते हैं?

अपने चारों ओर फैले जीव रूपों की विभिन्नता को तीन उदाहरण दें।

जीवों के वर्गीकरण के लिए सर्वाधिक मूलभूत लक्षण क्या हो सकता है?
(a) उनका निवास स्थान।
(b) उनकी कोशिका संरचना।

जीवों के प्रारंभिक विभाजन के लिए किस मूल लक्षण को आधार बनाया गया है?

किस आधार पर जंतुओं और वनस्पतियों को एक दूसरे से भिन्न वर्ग में रखा जाता है?

आदिम जीव किन्हें कहते हैं? ये तथाकथित उन्नत जीवों से किस प्रकार भिन्न हैं?

क्या उन्नत जीव और जटिल जीव एक होते हैं?

मोनेरा अथवा प्रोटिस्टा जैसे जीवों के वर्गीकरण का मापदंड क्या है?

प्रकाश-संश्लेषण करने वाले एककोशिक, यूकैरियोटि जीव को आप किस जगत में रखेंगे?