जीव जनन कैसे करते है
मानव मादा जनन तंत्र में निम्नलिखित के कार्य लिखिए :
अण्डाशय, अण्डवाहिका, गर्भाशय
भ्रूण को माँ के शरीर में पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
मानव में मादा जनन-तंत्र के निम्नलिखित अंग हैं -
(a) अंडाशय - ये संख्या में दो होती हैं तथा प्राथमिक लैंगिक अंग होते हैं। ये ग्राफ़ियन फॉलिकल में अंड/डिंब उत्पन्न करती हैं। ये लगभग 3cm x 1.5cm x 1cm आकार की होती हैं। ये उदर गुहा में वृक्क के पास स्थित होती हैं। ये एक झिल्ली के द्वारा शरीर की भित्ति के साथ लटकी होती हैं।
(b) अंडवाहिनी - 1. प्रत्येक अंडवाहिनी अंडाशय से अंड ग्रहण करती है तथा उसे गर्भाशय तक स्थानांतरिक करती है ताकि उसका रोपण हो सके।
2. अंड का निषेचन भी अंडवाहिनी नली में ही होता है
(c) गर्भाशय - यह एक बड़ा लचीला थैला होता है जिसे गर्भाशय कहते हैं। इसमें दो डिंबवाहिनी नलिकाएँ खुलती हैं। इसका नीचे वाला पतला भाग ग्रीवा कहलाता है जो योनि में खुलता है
माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण एक रस्सी जैसी संरचना के साथ अपरा के माध्यम से जुड़ा होता है। अपरा गर्भाशय की भित्ति पर विकसित होता है। अपरा भ्रूण की ओर प्रवर्ध बनाता है तथा माँ के शरीर की ओर गुहाएँ, प्रवर्ध ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, ऑक्सीजन आदि के अवशोषण के लिए वृहत क्षेत्र उपलब्ध करवाता है।
Sponsor Area
द्विखंडन बहुखंडन से किस प्रकार भिन्न है?
बीजाणु दवरा जनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित होता है?
क्या आप कुछ कारण सोच सकते हैं जिससे पता चलता हो कि जटिल संरचना वाले जीव पुनरुदभवन द्वारा नई संतति उतपन्न नहीं कर सकते?
कुछ पौधों को उगने के लिए कायिक पर्वधन का उपयोग क्यों किया जाता है?
डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक क्यों है?
परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है?
शुक्राशय एवं प्रोस्टेट ग्रंथि की क्या भूमिका है?
यौवनारंभ के समय लड़कियों में कौन-से परिवर्तन दिखाई देते हैं?
माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है?
यदि कोई महिला कॉपर-टी का प्रयोग कर रही है तो क्या यह उसकी यौनि-संचरित रोगों से रक्षा करेगा?
Sponsor Area
Sponsor Area