डायरी का एक पन्ना

Question

नीचे दिए गए शब्दों की संरचना पर ध्यान दीजिए -
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी
'विद्या' शब्द का अंतिम स्वर 'आ' और दूसरे शब्द 'अर्थी' की प्रथम स्वर ध्यनि 'अ' जब मिलते हैं तो वे मिलकर दीर्घ स्वर 'आ' में बदल जाते हैं। यह स्वर संधि है जो संधि का ही एक प्रकार है।

संधि शब्द का अर्थ है - जोड़ना। जब दो शब्द पास-पास आते हैं तो पहले शब्द की अंतिम ध्वनि बाद में आने वाले शब्द की पहली ध्वनि से मिलकर उसे प्रभावित करती है। ध्वनि परिवर्तन की इस प्रक्रिया को संधि कहते हैं। संधि तीन प्रकार की होती है - स्वर संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि। जब संधि युक्त पदों को अलग- अलग किया जाता है तो उसे संधि विच्छेद कहते हैं; जैसे - विद्यालय - विद्या +आलय
नीचे दिए गए शब्दों की संधि कीजिए -
1. श्रद्धा + आनंद = ................
2. प्रति + एक  = ..................
3. पुरुष + उत्तम= .................
4. झंडा + उत्सव = .................
5. पुन: + आवृत्ति =...................
6. ज्योति: + मय = ....................

Answer

1. श्रद्धा + आनंद =श्रद्धानंद
2. प्रति + एक = प्रत्येक
3. पुरुष + उत्तम =पुरुषोत्तम
4. झंडा + उत्सव =झंडोत्सव
5. पुन: + आवृत्ति =पुनरावृत्ति
6. ज्योति: + मय =ज्योतिमय

Sponsor Area

Some More Questions From डायरी का एक पन्ना Chapter

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिये-
सुभाष बाबू के जुलूस का भार किस पर था? 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिये-
विद्यार्थी संघ के मंत्री अविनाश बाबू का झंडा गाड़ने पर क्या प्रतिक्रिया हुई?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिये-
लोग अपने-अपने मकानों व सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर किस बात का संकेत देना चाहते थे?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिये-
पुलिस ने बड़े-बड़े पार्कों और मैदानों को क्यों घेर लिया था?

26 जनवरी 1931 के दिन को अमर बनाने के लिए क्या-क्या तैयारियाँ की गई?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
'आज जो बात थी वह निराली थी' - किस बात से पता चल रहा था कि आज का दिन अपने आप में निराला है? स्पष्ट कीजिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
पुलिस कमिश्नर के नोटिस और कौंसिल के नोटिस में क्या अंतर था?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
धर्मतल्ले के मोड़ पर आकर जुलूस क्यों टूट गया?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
डॉ. दासगुप्ता जुलूस में घायल लोगों की देख-रेख तो कर ही रहे थे, उनके फ़ोटो भी उतरवा रहे थे। उन लोगों के फ़ोटो खींचने की क्या वजह हो सकती थी? स्पष्ट कीजिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज की क्या भूमिका थी?