तोप

Question

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिये-
अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।
  

Answer

इन पंक्तियों के द्वारा कवि ने तोप की वर्तमान स्थिति को बताया है। आशय यह है कि अब यह तोप केवल खिलौना मात्र है। चिड़िया इस पर अपना घोंसला बना रही है, उसमें बच्चे खेलते हैं। 1857 की क्रांति में जिस तोप ने आतंक मचा रखा था वो आज बेबस थी। यह तोप हमें बताती है कि कोई कितना शक्तिशाली क्यों न हो, एक-न-एक दिन उसे धराशायी होना ही पड़ता है। 

Sponsor Area