मंगलेश डबराल - संगतकार
हर क्षेत्र में प्रसिद्वि पाने के लिए लोगों को अनेक लोगों की सहायता लेनी ही पड़ती है। हम सामाजिक प्राणी हैं और समाज में रहते हैं। इसलिए दूसरों की सहायता और उनके योगदान के बिना जीवन की राह में आगे नहीं बढ़ सकते। कल्पना चावला के नाम को आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि सारे संसार में प्रसिद्वि प्राप्त हो चुकी है। उसकी प्रसिद्वि का आधार तो वह स्वयं ही है पर उसे उसके जीवन में अनेक लोगों ने योगदान दिया था। सबसे पहला योगदान तो उसके माता-पिता और भाई ने दिया। उसके हरियाणा के करनाल में स्थित स्कूल टैगोर बाल निकेतन और कॉलेज दगाल सिंह कॉलेज के शिक्षकों ने उसकी पढ़ाई में योगदान दिया। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ ने उसकी शिक्षा में योगदान दिया। नासा ने उसे सफलता प्राप्ति के लिए भरपूर योगदान दिया न जाने कितने लोगों के योगदान को प्राप्त करके ही वह अपनी मंजिल तक थी। योगदान तो सभी को मिल जाता है पर आत्मिक बल और परिश्रम की सबसे अधिक आवश्यकता होती तभी प्रसिद्वि की प्राप्ति होती है।
Sponsor Area
Sponsor Area
Sponsor Area